{"_id":"676b0bf263b88e6fef0fc984","slug":"two-brothers-bike-collides-with-vehicle-one-dead-etah-news-c-163-1-eta1001-127372-2024-12-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: दो भाइयों की बाइक की वाहन से टक्कर, एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: दो भाइयों की बाइक की वाहन से टक्कर, एक की मौत
Wed, 25 Dec 2024 06:28 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Wed, 25 Dec 2024 06:28 PM IST
विज्ञापन
एटा। थाना सकीट क्षेत्र के गांव उदयपुर निवासी दो सगे भाइयों की बाइक की अज्ञात वाहन से टक्कर हो गई। दोनों भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। मेडिकल कॉलेज लाने पर बड़े भाई को चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। अन्य सड़क हादसों में 2 लोग घायल हुए हैं, इनमें से 1 को रेफर किया गया है।
थाना सकीट के गांव उदयपुर निवासी सुभाष चंद्र ने बताया कि उनके पुत्र गौरव (24) और अमन सोमवार की देर शाम डीजल लेने के लिए सकीट कस्बा जा रहे थे। जैसे ही उनकी बाइक राधेनगर गांव के पास पहुंची, किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। स्थानीय लोगों की सूचना पर हम लोग मौके पर पहुंचे और घायल अमन व गौरव को लेकर मेडिकल कॉलेज आए। यहां चिकित्सक ने गौरव को मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही घर में चीख पुकार मच गई। माता-पिता व पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं, अमन का उपचार चल रहा है।
दूसरे सड़क हादसे में गांव हरनावली थाना बागवाला निवासी संविदा बस चालक अरुण प्रकाश घायल हुए हैं। वह किसी कार्य से पिलुआ थाना क्षेत्र के गांव भोजपुर आए थे। यहां से लौटने के लिए सुन्ना पुल के पास हाईवे किनारे खड़े होकर वाहन का इंतजार कर रहे थे। तभी रोडवेज बस की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने एंबुलेंस की मदद से उनको मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। हालत नाजुक देखते हुए चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद आगरा रेफर कर दिया है। इसके अलावा सड़क दुर्घटना में घायल कोतवाली नगर के मोहल्ला शांतिनगर निवासी राजकुमारी देवी का मेडिकल कॉलेज में उपचार चल रहा है।

महंगापुर के श्री गुरु तेग बहादुर स्कूल में कबड्डी में प्रतिभाग करते स्कूली बच्चे। संवाद
विज्ञापन