{"_id":"69fa29a20f3ecc4da60d2659","slug":"two-anms-absent-from-the-review-meeting-were-deducted-one-days-salary-etah-news-c-163-1-eta1003-150163-2026-05-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: समीक्षा बैठक में अनुपस्थित दो एएनएम का एक दिन का वेतन काटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: समीक्षा बैठक में अनुपस्थित दो एएनएम का एक दिन का वेतन काटा
विज्ञापन
अलीगंज। कस्बे के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर मंगलवार को हुई समीक्षा बैठक में अनुपस्थित रहने पर एएनएम अलका और प्रभा माथुर का एक दिन का वेतन काटे जाने का आदेश दिया गया है। चिकित्साधीक्षक डॉ. अश्वनी मित्तल ने कहा स्वास्थ्य योजनाओं के संचालन में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
बैठक में टीकाकरण अभियान, आयुष्मान भारत योजना कार्ड निर्माण, स्वास्थ्य आईडी कार्ड, एचपीवी वैक्सीनेशन, जीरो डोज बच्चों को चिह्नित कर कवर करने के महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा की गई। चिकित्सा अधीक्षक ने सभी स्वास्थ्य कर्मियों से शासन की प्राथमिकताओं को ध्यान में रखते हुए प्रत्येक योजना पर गंभीरता से काम करने को कहा। उन्होंने फील्ड में कार्यरत एएनएम और अन्य कर्मियों को अपने-अपने क्षेत्रों में नियमित भ्रमण कर गर्भवतियों, बच्चों और जरूरतमंद मरीजों का समय पर पंजीकरण कर उपचार करने को कहा। बैठक में अनुपस्थित एएनएम अलका और प्रभा माथुर का एक दिन का वेतन रोके जाने का आदेश जारी किया है। बैठक में दिव्यांशी भदौरिया, विमल मिश्रा, आर्यन सक्सेना सहित अन्य स्वास्थ्य कर्मचारी उपस्थित रहे।