फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   two and half year old girl died of fever in Etah while two children have been admitted

Etah: बुखार से बच्ची की मौत, बच्चा वार्ड में दो हुए भर्ती; मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य ने जाना मरीजों का हाल

Wed, 27 Sep 2023 08:33 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Wed, 27 Sep 2023 08:33 PM IST
सार

एटा में बुखार से बच्ची की मौत हो गई। जबकि बच्चा वार्ड में दो मरीज भर्ती किए गए हैं। मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य ने मरीजों का हाल जाना। 

विज्ञापन
two and half year old girl died of fever in Etah while two children have been admitted
वायरल फीवर के बढ़ रहे मरीज - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के एटा में बुखार का प्रकोप जारी है। बुधवार को ढाई वर्ष की बच्ची की मौत बुखार से हो गई। उसे चार दिन से बुखार आ रहा था। परिजन निजी क्लीनिक पर उपचार करा रहे थे। वहीं बुधवार को बच्चा वार्ड में बुखार से पीड़ित दो अन्य बच्चे भर्ती किए गए।

विज्ञापन


सुल्तनापुर गांव निवासी धर्मेंद्र की ढाई वर्षीय बेटी सुरभि को चार दिन से बुखार आ रहा था। वह उसे लेकर शहर के एक क्लीनिक पर पहुंचे। यहां तीन दिन तक उसका उपचार चला। लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। इस पर वह मंगलवार को कासगंज ले गए। मंगलवार की शाम को वह बेटी को घर ले आए। बुधवार की सुबह उसकी हालत बिगड़ गई। इस पर परिजन उसे लेकर मेडिकल कॉलेज पहुंचे। यहां चिकित्सक ने उसे मृत बता दिया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- UP: दिल्ली में प्राइवेट नौकरी तो कभी गांव में टाइम पास...फिर भी शौक अमीरों वाले, अय्याशी ने बना दिया ISI एजेंट
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं बुधवार को बच्चा वार्ड में दो बुखार से पीड़ित बच्चे भर्ती किए गए। जबकि डेंगू के संदिग्ध तीन व्यक्तियों को डेंगू वार्ड में भर्ती किया गया। बताया गया कि एलाइजा की जांच के बाद ही स्थिति साफ होगी। बुधवार की सुबह ही मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. संदीप गुप्ता ने ओपीडी सहित इमरजेंसी, एमसीएच विंग का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को देखा। 

यह भी पढ़ेंः- UP: इंस्टाग्राम पर छात्रा से दोस्ती...फिर मिलने को बुलाया, कमरे में ले जाकर किया दुष्कर्म; अब ढूंढ रही पुलिस

उन्हें बच्चा वार्ड में 9 बच्चे भर्ती मिले। मरीजों से कॉलेज में मिल रही सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। उन्होंने विंग में साफ-सफाई की व्यवस्था को देखा। चिकित्सकों से कहा कि प्रत्येक मरीज का बेहतर इलाज किया जाए। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही न की जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed