फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Twelve hours is suffering from power cuts

बारह घंटे बिजली गुल ने किया बेहाल

Thu, 02 Jun 2016 11:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो एटा
अमर उजाला ब्यूरो एटा Updated Thu, 02 Jun 2016 11:35 PM IST
विज्ञापन
Twelve hours is suffering from power cuts
Electricity
बिजली गुल होने से कई कालोनियों में पेयजल संकट गहरा गया। 
विज्ञापन

भीषण गर्मी ऊपर से उमस ने लोगों का हाल बेहाल कर दिया है। गुरुवार को सुबह से शाम तक बिजली गुल रहने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। पावर कारपोरेशन विद्युत वितरण अधिशासी अभियंता शहर राजीव चतुर्वेदी ने गुरुवार को दिन में दोपहर 12 से 6 बजे तक बिजली बंद रहने की बात कही थी। लेकिन सुबह ग्यारह बजते ही बिजली काट दी गई। समाचार लिखे जाने तक वहां पांच एमवीए का ट्रांसफार्मर हटाकर दस एमवीए ट्रांसफार्मर लगा दिया गया था। इसके बाद आयल डाल कर उसकी टेस्टिंग के बाद आपूर्ति बहाल की जाएगी। गुरुवार दोपहर से बिजली गुल होने के कारण उपभोक्ताओं को उमस भरी गर्मी में बारह घंटे परेशान होना पड़ा। बिजली कटौती होने पेयजल समस्या संकट का भी सामना करना पड़ा। हालांकि लोगों की मांग पर कुछ इलाकों में पालिका ने जनरेटर से पेयजल टंकी भरवाने के बाद जलापूर्ति कराई, जबकि कई कालोनियों में पानी के टैंकर भेजे गए। लगातार बारह घंटे बिजली गुल होने इन्वर्टर जवाब दे गए। जबकि घरों में रखे एसी, कूलर, पंखे शोपीस बने रहे। भीषण गर्मी से निजात पाने को लोग हाथ के पंखे हिलाते दिखाई दिए। एक्सईएन ने बताया कि कोतवाली देहात बिजलीघर की क्षमता बढ़ाने से इलाके के हजारों उपभोक्ताओं को ट्रिपिंग, ओवरलोडिंग और लोकल फाल्ट से निजात मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed