फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Turmeric in the day, Mehndi in the evening and father murdered at night.

Etah News: दिन में हल्दी, शाम को मेहंदी और रात में हो गई पिता की हत्या

Thu, 11 Jul 2024 10:44 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Thu, 11 Jul 2024 10:44 PM IST
विज्ञापन
Turmeric in the day, Mehndi in the evening and father murdered at night.
एटा। शादी वाले घर में हर्षोल्लास व हंसी-खुशी का माहौल था। बुधवार दिन में हल्दी की रस्म हुई। जबकि शाम को दुल्हन के साथ ही अन्य महिलाओं, लड़कियों ने भी मेहंदी रचाई थी, लेकिन इसी रात पिता की हत्या हो गई। जिससे सभी को यह मेहंदी चुभन का अहसास करा रही थी। परिजन के अनुसार प्रेमी ने साथ में शादी न करने पर परिणाम भुगतने की धमकी दी थी। माया प्रकाश की हत्या कर इसे सच कर दिखाया।
विज्ञापन

मृतक की पत्नी शीला देवी ने बताया कि आकाश आए दिन हम लोगों को धमकी देता था। कहता था कि अगर अपनी बेटी की शादी मेरे साथ नहीं करोगे तो परिणाम अच्छा नहीं होगा। प्रेमिका को पाने के लिए मैं किसी भी हद से गुजर सकता हूं। बताया कि हमारी चार लड़कियां व एक सबसे छोटा लड़का सूरज है। दो लड़कियों की पहले शादी कर चुके हैं। यह तीसरे नंबर की लड़की है। जिसकी 12 जुलाई को शादी होनी थी। इसको लेकर घर में तैयारियां चल रहीं थीं। सब लोग बहुत खुश थे।
विज्ञापन

घर में शादी की रस्में चल रहीं थीं। बुधवार को दोपहर के समय हल्दी का कार्यक्रम हुआ। उसके बाद शाम को दुल्हन के हाथों पर मेहंदी लगाई गई। मंगल गीत गाए गए। देर रात लगभग 12 बजे तक महिलाओं ने ढोलक की थाप पर गाना-बजाना किया। इसके बाद सभी लोग सोने चले गए। सुबह उठे तो माया प्रकाश की मौत के चलते खुशी का माहौल गम में बदल गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मृतक के बेटे सूरज ने बताया कि आकाश उद्दंड प्रवृत्ति का लड़का है। गांव में किसी न किसी से आए दिन झगड़ता रहता है। हम लोगों को अंदाजा नहीं था कि ये इतनी बड़ी घटना को अंजाम दे देगा। शंका जताई कि सोते समय इन लोगों ने किसी बेहोश करने वाले पदार्थ का प्रयोग किया है। जिसकी वजह से पिता के आसपास सो रहीं दोनों महिलाओं को हत्या की भनक नहीं लगी। कोई हलचल भी नहीं हुई। जिससे कि हम लोगों को कुछ पता लग पाता।
-----------
टाली गई शादी
बेटी की शादी कासगंज में तय की गई थी। दूल्हा शुक्रवार को बरात लेकर आने वाला था, लेकिन इस हत्याकांड के बाद घर पर गम का माहौल है। सूरज ने बताया कि बहन की शादी को फिलहाल टाल दिया है। घर में सोच-विचार के बाद विवाह के लिए अगली तारीख तय की जाएगी।

-----------------
पिछले 4 वर्ष से चल रहा था प्रेम संबंध
जानकारी के अनुसार युवती व आकाश के बीच पिछले 4 वर्षों से प्रेम संबंध चल रहा था। लड़की इस समय 12वीं की छात्रा है। इसको लेकर लड़की के घर वाले विरोध करते थे। लगभग 4 माह पूर्व आकाश व लड़की को घर वालों ने बातचीत करते देख लिया था। जिसके बाद दोनों पक्षों में कहासुनी और विवाद भी हुआ था। मामला पुलिस तक पहुंचने से पहले ही ग्राम प्रधान व अन्य लोगों ने पंचायत कर समझौता करा दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed