फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   tulaseedaas kee pratima ka dugdhaabhishek kar kiya poojan

तुलसीदास की प्रतिमा का दुग्धाभिषेक कर किया पूजन

Wed, 10 Aug 2016 11:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, एटा
अमर उजाला ब्यूरो, एटा Updated Wed, 10 Aug 2016 11:51 PM IST
विज्ञापन
tulaseedaas kee pratima ka dugdhaabhishek kar kiya poojan
संत तुलसी की 506वीं जयंती - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
संत तुलसी की 506वीं जयंती पर बुधवार को भावपूर्ण स्मरण किया गया। सामाजिक, धार्मिक, राजनैतिक संगठनों से जुडे़ लोगों व आम जनमानस ने तुलसी स्मारक पर पहुंचकर उनको नमन किया। संत तुलसी पर विश्व हिंदू परिषद तुलसी मेला समिति द्वारा आयोजित कार्यक्रम में तुलसी प्रतिमा का दुग्धाभिषेक कर पूजन किया गया। 
विज्ञापन

विद्वान आचार्यों पं दिलीप शास्त्री, नरेश बरबारिया, हेमेंद्र शास्त्री, रामप्रकाश आचार्य, केशव देव वशिष्ठ ने वैदिक मंत्रों का उच्चारण करते हुए पूजन कार्यक्रम कराया। वेदपाठियों ने सुंदरकांड का संगीतमय सामूहिक पाठ किया। कुरूक्षेत्र से चलकर शूकरक्षेत्र पहुंची तुलसी यात्रा में शामिल संतों व श्रद्धालुओं ने तुलसी स्मारक पहुंचकर अपनी भावांजलि दीं। इससे पूर्व यात्रा का तुलसी मेला समिति द्वारा स्वागत किया गया। विश्वहिंदू परिषद के मार्गदर्शक मंडल के सदस्य स्वामी दिव्यानंद योगीराज व नगर पालिका अध्यक्ष के प्रतिनिधि पप्पू यादव ने तुलसीदास जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर आरती उतारी। शाम को तुलसी स्मारक मार्ग पर मेले का आयोजन किया गया। देर रात तक चले मेले में लोगों ने संत तुलसी के दर्शन कर हरिपदी की परिक्रमा कीं। इस दौरान डा. राधाकृष्ण दीक्षित, कृष्णकांत वशिष्ठ, सतीश चंद्र भारद्वाज, देवेंद्र दुबे, अखिलेश तिवारी, शिवांशु दुबे, सुरेश सिंह चौहान, योगेश चौधरी, रामेश्वरदयाल महेरे मौजूद थे।
विज्ञापन


सोरों। विश्व हिंदू परिषद की दुर्गा वाहिनी की कार्यकर्ता पूरे ब्रज प्रदेश से बड़ी संख्या में संत तुलसी जयंती पर आयोजित कार्यक्रमों में भाग लेने पहुंची। उन्होंने कस्बे में प्रभातफेरी निकालकर तुलसी स्मारक पहुंचकर मानसकार को नमन किया। संत तुलसीदास इंटर कालेज, सरस्वती शिशु मंदिर, सरस्वती शिक्षा निकेतन, सरस्वती विद्या मंदिर आदि स्कूल के छात्र छात्राओं ने तुलसी स्मारक पहुंचकर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सोरों। जर्नलिस्ट एसोसिएशन के तत्वाधान में तुलसी पार्क पर पांच पौधे रोपण कर संत तुलसी का स्मरण किया गया। एसोसिएशन द्वारा आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एडीएम बीएम मिश्र ने तुलसी स्मारक पहुंचकर संत तुलसी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। उन्होंने पर्यटन विभाग के अतिथि गृह में उपजा द्वारा आयोजित गोष्ठी की अध्यक्षता करते हुए कहा कि तमाम प्रमाण संत तुलसी की जन्मभूमि सोरों सिद्ध करते हैं। तुलसी ऐसे युगद्रष्टा थे जिन्होंने अपने रामचरित मानस ग्रंथ में वर्तमान सामाजिक ताने बाने का बखूबी वर्णन किया है। ज्ञान त्रिवेदी, बृजेश मिश्रा, बच्चन भारती ने भी अपने विचार रखे। संचालन विनय शौनक ने किया। इस अवसर पर अरविंद गुप्ता, आईडी शर्मा, अवधेश दीक्षित, पंकज पाराशरी, विक्रम पांडेय, मनोज पाराशर, श्री भगवान, देवीलाल, दीपक पाराशर, रमाकांत, फहीम अख्तर, अश्वनी महेरे, सोनू दुबे, अवधेश गुप्ता उपस्थित थे।


सोरों। विश्व हिंदू परिषद तुलसी मेला समिति द्वारा देर रात रत्नावली तुलसी सभागार में भजन संध्या का आयोजन किया गया। स्वामी दिव्यानंद जी महाराज ने मां शारदे के चित्र पर दीप प्रज्वलित कर संध्या का शुभारंभ कराया। महिला कलाकारों ने सिर पर दीप प्रज्वलित कलश रखकर पधारो म्हारे घर में पधारो गजानन जी पधारो भजन पर नृत्य प्रस्तुत किया। टीसीरीज के पार्श्व गायक दुर्गानंदन शाक्य ने हे दुख भंजन मारुति नंदन गाकर हनुमान जी की उपासना की। कार्यक्रम का संचालन मनोज चौहान ने किया। इस अवसर पर विश्व हिंदू परिषद के केंद्रीय मंत्री आनंद प्रकाश अलबेरा, विहिप के क्षेत्रीय प्रमुख राजेंद्र फोगाड, अशोक तिवारी, हेमंत पंडित, प्रमोद चौहान, राजेश चौहान, शशांक दीक्षित, राहुल गोस्वामी श्रद्धालु उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed