फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Tubewell in the colony staff performance

नलकूप कालोनी में कर्मचारियों का प्रदर्शन

Wed, 23 Dec 2015 11:26 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, एटा
ब्यूरो अमर उजाला, एटा Updated Wed, 23 Dec 2015 11:26 PM IST
विज्ञापन
Tubewell in the colony staff performance
राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद की बैठक बुधवार को आगरा रोड स्थित नलकूप कालोनी में आयोजित की गई। कलमबंद हड़ताल के दूसरे दिन कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन किया और दोपहर बाद एसडीएम सदर को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। हालांकि चौ. चरण सिंह जयंती के उपलक्ष्य में सार्वजनिक अवकाश होने की वजह से कार्यालयों बंद रहे।  
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष रघुवीर सिंह ने सरकार पर राज्य कर्मचारियों की उपेक्षा करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि अपनी मांगों को लेकर राज्य कर्मचारी काफी दिनों से आंदोलन कर रहे हैं, इसके बावजूद सरकार राज्य कर्मचारियों से किए हुए वायदों को भी पूरा नहीं कर रही है। इसके बाद राज्य कर्मचारी प्रदर्शन करते हुए कलक्ट्रेट पहुंचे और मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम को ज्ञापन सौंप मांगों को पूरी करने की मांग की।  इस मौके पर सुरेंशचंद्र शर्मा, सुरेंद्र कुमार शर्मा, घनेंद्र सिंह यादव, जेएस दिनकर, मुहम्मद इरफान, अनवर सिंह, मुन्नालाल यादव मौजूद थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed