{"_id":"5894c77b4f1c1bda22e80367","slug":"try-getting-a-reservation-in-the-country-to-finish-mayawati","type":"story","status":"publish","title_hn":"देश में आरक्षण खत्म करने की हो रही कोशिश: मायावती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देश में आरक्षण खत्म करने की हो रही कोशिश: मायावती
Amar Ujala
Updated Sat, 04 Feb 2017 12:02 AM IST
विज्ञापन
मायावती
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बसपा मुखिया और पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने केंद्र सरकार पर देश में आरक्षण खत्म करने की कोशिश करने का आरोप जड़ा। कहा कि भाजपा आरएसएस के एजेंडे को आगे बढ़ा कर देश में आरक्षण की व्यवस्था खत्म करने में लगी हुई है। उन्होंने तीन तलाक, पर्सनल लॉ बोर्ड जैसे मुद्दों को भी मंच से उठाकर भाजपा पर प्रहार किया। वहीं सपा-कांग्रेस गठबंधन और मुलायम सिंह यादव पर भी निशाना साधा। मेट्रो को बसपा की देन बताते हुए सपा सरकार पर योजनाओं के नाम बदलने के आरोप लगाए।
एटा के रामलीला मैदान में शुक्रवार को चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए बसपा मुखिया मायावती ने सबसे ज्यादा शब्दबाण भाजपा और केंद्र सरकार पर चलाए। कहा कि जामियां और एमययू का अल्पसंख्यक विवि का दर्जा खत्म करने कोशिशें हो रही हैं। नोटबंदी पर भी प्रहार किया। कहा कालाधन निकालने और भ्रष्टाचार पर लगाम लगाने को कहकर मोदी ने नोटबंदी लागू की, लेकिन बजट में मोदी सरकार नहीं बता पाई कि कितना कालाधन पकड़ा और कितने लोगों पर कार्रवाई हुई।
सपा-कांग्रेस गठबंधन को राजनीतिक स्वार्थ बताते हुए कहा कि खुद सेक्यूलर बताने वाली कांग्रेस पार्टी भाजपा के इशारे पर चल रही सपा सरकार से चुनाव में हाथ मिलाया है। मुलायम सिंह यादव पर पुत्र मोह में भाई शिवपाल सिंह यादव को अपमानित करने की बात कही। मुस्लिमों से अपील की कि सपा पारिवारिक कलह से खोखली हो चुकी है। वे अपना वोट सपा को देकर बर्बाद न करें। दावा किया जातिवादी, आपराधिक ताकताें को रोकने के लिए बसपा सभी सीटों पर अकेले चुनाव मैदान में उतरी है।
विज्ञापन
दावा किया कि सपा के पांच, भाजपा की केंद्र में तीन साल की सरकारों में किसानों, गरीबों, मजदूरों, दलितों, मुस्लिमों, कर्मचारियों, व्यापारियों में आक्रोश बढ़ा है। इसी कारण बीजेपी सीएम का चेहरा नहीं ला सकी है। मुस्लिम और दलित समीकरण साधते हुए बसपा प्रमुख ने कहा कि सपा सरकार में दादरी कांड, बुलंदशहर में मां-बेटी से गैंगरेप, मुजफ्फरनगर दंगा, मथुरा में जवाहर बाग जैसी घटनाएं हुईं। खूनी संघर्ष में पुलिस अफसरों की हत्या हुई। छोटे-बड़े 500 दंगे हुए। बसपा प्रमुख ने सरकार बनने पर पट्टों को कब्जा मुक्त कराने, फर्जी केस में जेल में बंद लोगों को बाहर निकालने, सस्ता राशन देने, पुरानी बंद पड़ी योजनाओं को दोबारा शुरु करने का वादा किया। उन्होंने जनता से अलीगंज प्रत्याशी अवधपाल सिंह, एटा, मारहरा, जलेसर, कासगंज से अजय चतुर्वेदी के अलावा भोगांव, मैनपुरी, कांशीराम नगर से बसपा के टिकट पर चुनाव लड़ रहे प्रत्याशियों को जीतने की अपील की।