{"_id":"e83bb5a138ceb02f083dd58db8710e23","slug":"truck-fire-burning-millions-of-goods-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक में लगी आग,लाखों का माल जला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक में लगी आग,लाखों का माल जला
ब्यूरो अमर उजाला, एटा
Updated Fri, 06 Nov 2015 07:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिर्जापुर सई गांव के समीप शुक्रवार सुबह परचून से भरे ट्रक में अज्ञात कारणों से आग लग गई। सूचना पर पहुचे दो दमकल वाहनो ने ग्रामीणों की मदद से मशक्कत के बाद आग बुझाई। आग से ट्रक में लोड लाखों का सामान जल गया और बाकी बचा सामान ग्रामीण उठा ले गए। जानकारी पर स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंच गई, लेकिन पुलिस ने ग्रामीणों का सामान ले जाने से रोकने की जरुरत नहीं समझी।
झारखंड के गांव पलामू निवासी बृजनंदन प्रसाद ने बताया कि वह गुरूवार रात्रि दिल्ली से ट्रक में लाखों रुपये कीमत का किराना सामान लेकर झारखंड के लिए चला था।
शुक्रवार अल-सुबह चार बजे थाना रिजोर के गांव मिर्जापुर सई के पास पहुंचते ही अज्ञात कारणों से ट्रक में आग लग गई। ट्रक चालक जब तक कुछ समझ पाता, आग ने रौद्ररूप धारण कर लिया। चालक ने किसी तरह से ग्रामीणों की मदद से फायर पुलिस रिजोर पुलिस को सूचना देकर बुलाया।
विज्ञापन
सूचना पाकर जब तक दमकल की दो गाडिय़ां मौके पर पहुंचीं ट्रक में भरा किराने का सामान धू-धू कर जलने लगा। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद दमकल कर्मौयिं ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया।
आग से ट्रक में 90 प्रतिशत सामान जलकर राख हो गया था और बचा सामान मौके पर मौजूद ग्रामीण पुलिस कर्मियो के सामने उठा ले गए, लेकिन पुलिस ने ग्रामीणों को रोकने की कोशिश नहीं की। चालक की माने तो ट्रक में करीब पंद्रह लाख से रुपये से अधिक कीमत का सामान जलकर राख हो गया। आग लगने के कारण का पता नहीं चला है।