{"_id":"69ab11dd860a0f1fac0e29c8","slug":"truck-driver-upset-by-wifes-phone-calls-commits-suicide-by-hanging-himself-etah-news-c-163-1-eta1004-147286-2026-03-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: पत्नी के फोन चलाने से आहत ट्रक चालक ने फंदा लगाकर की आत्महत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: पत्नी के फोन चलाने से आहत ट्रक चालक ने फंदा लगाकर की आत्महत्या
Fri, 06 Mar 2026 11:11 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Fri, 06 Mar 2026 11:11 PM IST
विज्ञापन
अमर सिंह का फाइल फोटो।
एटा। थाना देहात कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत अलीगंज रोड स्थित नवीन गल्ला मंडी पेट्रोल पंप के पास एक युवक ने आत्महत्या कर ली। पुलिस की जांच में सामने आया है कि पत्नी के फोन अत्यधिक प्रयोग से वह आहत था। इसी क्लेश में आकर फंदा लगाकर जान दे दी। वहीं पत्नी ने परिजन पर हत्या का आरोप लगाया है।
मैनपुरी के कुरावली थाना क्षेत्र के गांव गनेशपुर निवासी अमर सिंह (40) ट्रक चालक था। मंडी के पास ही किराए पर अपने परिवार के साथ रहता था। पांच साल से एटा में रहकर ट्रक चला रहा था। वहीं उसकी पत्नी कांति पीआरडी में तैनात हैं। शुक्रवार सुबह अलीगंज रोड स्थित पेट्रोल पंप के पास उसका शव फंदे पर लटका मिला। सूचना मिलते ही पत्नी कांति और अमर सिंह का भाई रिंकू भी मौके पर आ गया। पुलिस ने शव को अन्य लोगों की मदद से पेड़ से उतरवाकर पोस्टमार्टम गृह भेज दिया।
गांव में अमर सिंह के मरने की सूचना मिलते ही गांव के लोग पोस्टमार्टम गृह पर एकत्रित हो गए। देहात कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि जांच में सामने आया है कि अमर सिंह की पत्नी कांति देवी फोन का अधिक प्रयोग करती थी। इसी बात की घर में क्लेश रहता था। इसी बात से आहत होकर उसने पेड़ पर फंदा लगाकर जान दे दी। परिजन की ओर से अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने के आधार पर जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।