{"_id":"67ace2ca0cdffe15fc033f9f","slug":"troublesome-traffic-jam-buses-sent-to-mahakumbh-returned-after-five-days-etah-news-c-163-1-eta1002-129581-2025-02-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुसीबत का जाम : पांच दिन बाद लौटीं महाकुंभ भेजी गईं बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुसीबत का जाम : पांच दिन बाद लौटीं महाकुंभ भेजी गईं बसें
Wed, 12 Feb 2025 11:34 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Wed, 12 Feb 2025 11:34 PM IST
विज्ञापन
एटा। प्रयागराज कुंभ स्नान के लिए लगातार लोग ट्रेवल एजेंसियों पर पहुंचकर सीटों को रिजर्व करा रहे हैं। ऐसे में ट्रेवल एंजेसियों की ज्यादातर बसों की बुकिंग 26 फरवरी तक फुल है। जाम में रेंगती बसों के कुंभ पहुंचने पर डीजल की अतिरिक्त खपत होने पर एजेंसियों के सामने संकट खड़ा हो गया है। पांच दिनों में बसें महाकुंभ से लौटकर आ पा रहीं हैं।
कुंभ स्नान के लिए परेशानियों के बावजूद लोग बसों को रिजर्व करा रहे हैं। ट्रेवल एजेंसी स्वामियों को कहना है कि 8 घंटे में प्रयागराज पहुंचने बाली बसें अब जाम की समस्या के कारण 30 घंटे ले रही हैं। प्रत्येक सीट 1000 रुपये के हिसाब से पहले ही बुकिंग फुल हो चुकी है, लेकिन अब श्रद्धालुओं को कुंभ ले जाने पर अधिक डीजल की खपत हो रही है।
कानपुर, फतेपुर से ही जाम की शुरूआत हो जाती है। बसें जाम में रुक-रुक कर रात-दिन चल रहीं हैं। ऐसे में बचत न के बराबर हो रही है। पहले से बुकिंग की वजह से हमें बसों को भेजना पड़ रहा है। अब बुकिंग भी नहीं बढ़ा सकते हैं। अगर एडवांस बुकिंग नहीं होती तो बसों को दूसरी जगह शिफ्ट कर दिया जाता।
विज्ञापन
पानी भी नहीं मिला दिनभर रहे प्यासे
कुंभ स्नान को परिवार सहित गए पुष्पेंद्र चौहान ने बताया कि जाम के कारण बहुत परेशानी हो रही है। वहां पीने को पानी नहीं मिला, दिनभर प्यासे रहे। खाने की भी कोई व्यवस्था नहीं है। परिवार को बड़ी ही परेशानी के साथ कुंभ स्नान करा पाए। वहां स्थिति बहुत ही खराब है। घर वालों के लिए पहले से ही दवा की व्यवस्था करके ले गए थे। संगम स्नान की इच्छा थी लेकिन वह पूरी नही हुई। रास्ते में ही गंगा घाट पर स्नान कर घर लौट आए। हमें जाने और आने में पांच दिन लग गए।