{"_id":"92e63d2875d117f69a6c8e95ddfda0ed","slug":"treatment-of-swine-flu-in-the-district-hospital-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला अस्पताल में स्वाइन फ्लू के इलाज की व्यवस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला अस्पताल में स्वाइन फ्लू के इलाज की व्यवस्था
ब्यूरो अमर उजाला एटा
Updated Tue, 17 Feb 2015 12:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्वाइन फ्लू के पड़ोसी जिलों में पांव पसारने से यहां के लोगों में भी दहशत है, लेकिन जिले में स्वाइन फ्लू का एक भी मरीज नहीं मिला है। इससे लोगों में राहत भी है। दूसरी ओर जिला अस्पताल में स्वाइन फ्लू के उपचार की व्यवस्था की गई है। किटों के अलावा दवाएं उपलब्ध हो गई हैं।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आरसी पांडेय ने बताया कि अभी तक जिले में स्वाइन फ्लू का कोई मरीज नहीं मिला है। फिर भी ऐतिहात बरती जा रही है। दूसरी ओर स्वाइन फ्लू के उपचार की जिला अस्पताल में व्यवस्था कराई गई है। यहां शासन से किटों के अलावा दवाइयां भी उपलब्ध कराई गई हैं। यदि कोई मरीज मिलता है तो उसे यहीं भर्ती किया जाएगा। जांच के लिए सैंपल जरूर बाहर भेजा जाएगा। साथ ही उन्होंने लोगों को सावधानियां बरतने की सलाह दी है। उन्होंने बताया कि यदि किसी व्यक्ति की शुरूआत में नाक बहे, छींक आए, मांसपेशियों में दर्द हो, सिरदर्द, खांसी, थकान, तेज बुखार, गला खराब हो व उल्टी दस्त हो तो उसमें स्वाइन फ्लू के लक्षण हैं उसे तत्काल उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती होना चाहिए।