फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Transport Corporation officials adopted 14 buses

Etah News: परिवहन निगम के अधिकारियों ने 14 बसों को लिया गोद

Tue, 17 Jan 2023 11:28 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 17 Jan 2023 11:28 PM IST
विज्ञापन
Transport Corporation officials adopted 14 buses
एटा। परिवहन निगम के अधिकारियों ने 14 बसों को गोद लिया है। बसों को गोद लेकर बेहतर सेवाएं देने का संकल्प लिया है। फिलहाल इन बसों को एक माह के लिए गोद लिया गया है। इसके बाद दूसरी बसें गोद ली जाएंगी। ताकि रोडवेज को मुनाफा दिलाया जा सके।
विज्ञापन

शासन की ओर से परिवहन सेवाओं में सुधार लाने के लिए नई पहल की गई है। इसके तहत अधिकारियों को बसें गोद लेने के निर्देश दिए गए। एटा डिपो की 14 बसें अधिकारियों की ओर से गोद ली गई हैं। इनमें क्षेत्रीय प्रबंधक अलीगढ़ (आरएम) सरब सिंह ने दो, सेवा प्रबंधक तकनीक विनोद कुमार ने दो और एआरएम राजेश यादव ने 10 बसों को गोद लिया है। ये बसें ऐसी हैं, जिनका डीजल औसत कम रहा है, कम मुनाफा दिया है और जो पहले से खड़ी थीं। अब अधिकारियों की ओर से इन बसों में सुधार किया जाएगा, ताकि रोडवेज को मुनाफा हो सके।
विज्ञापन

एआरएम ने बताया कि इन 14 बसों में एक ऑफ रोड है। इसका संचालन कराया जाएगा। गोद ली गई बसों का डीजल औसत, रोड फैक्टर में सुधार करके मुनाफा किया जाएगा। वर्तमान में 86 बसों का संचालन हो रहा है। संचालन में सुधार की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed