फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Transport Corporation buses painted on roadways dares screws

परिवहन निगम रोडवेज रंग की बसों पर कसेगा शिकंजा

Mon, 18 Jan 2016 10:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो एटा
अमर उजाला ब्यूरो एटा Updated Mon, 18 Jan 2016 10:36 PM IST
विज्ञापन
Transport Corporation buses painted on roadways dares screws
 जिले की सड़कों पर दौड़ रहीं जानलेवा रोडवेज कलर की नकली और डग्गामार बसों पर शिकंजा कसने की तैयारी रोडवेज ने शुरू कर दी है। निगम के सर्वे में एटा से कासगंज, आगरा रूट पर 28, अलीगंज, कायमगंज, फर्रुखाबाद पर 23 के अलावा सात अन्य मिनी बसें ओर पिकअप चल रहे हैं। सभी की रिपोर्ट मुख्यालय भेजी गई है जल्द इन्हें पकड़ने के लिए अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन

यही नहीं इन बसों पर उत्तर प्रदेश स्टेट परमिट लिखा होने के अलावा पवन गोल्ड, ताज एक्सप्रेस, उत्तर प्रदेश परिवहन निगम जैसी रोडवेज बसों का कलर कराते हुए स्लोगन लिखे गए हैं। ये डग्गामार बसें धड़ल्ले से दौड़ रही हैं। इसको लेकर कई बार झगड़े भी हो चुके हैं। लेकिन हालात जस के तस हैं। रोडवेज की नकल कुछ इस तरह भी है कि इन बसों के परिचालक रोडवेज के कलर का बैग हाथ में लेकर सवारियों को उक्त बसों में यात्रा के लिए बिठाते हैं। सवारियां जब इन बसों में टिकट लेती हैं, तब जाकर पता चलता है कि वो निगम की बसों की जगह नकली रोडवेज बसों में यात्रा कर रहे हैं।
विज्ञापन

इससे परेशान स्थानीय रोडवेज डिपो ने डग्गमार और नकली रोडवेज कलर की बसों का सर्वे कर मुख्यालय भेजी है। सूत्रों की मानें तो इन बसों पर पाबंदी के लिए निगम शासन स्तर से कार्रवाई कराने की पहल करेगा। सर्वे करने के बाद रोडवेज ने नकली रोडवेज कलर के डग्गामार बसों की सूची एआरटीओ और यातायात विभाग को भी भेज दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
अलीगंज-फर्रुखाबाद मार्ग पर 23 बसें
ऐसी 23 बसें संचालित हैं। इन पर भी उप्र स्टेट परमिट, उप्र परिवहन, जैसे स्लोगन लिखे हुए हैं। जोकि रोडवेज के कलर हरा, सफेद पीला, लाल, सफेद, नीले आदि रंगों में हैं।
 
एटा-मैनपुरी मार्ग पर सात डग्गेमार वाहन चिन्हित
नकली रोडवेज बसों की जगह डग्गेमार वाहन परिवहन निगम को चूना लगा रहे हैं। महिंद्रा पिकअप, टाटा मैजिक धड़ल्ले से दौड़ रही हैं।इन पर भी रोडवेज की तरह स्लोगन लिखे हुए हैं। जिसका जिक्र स्थानीय डिपो ने अपनी सर्वे रिपोर्ट में किया है।

 
क्लब के सामने बस स्टैंड
नकली रोडवेज बसों का स्टैंड जीटी रोड स्थित एटा क्लब के सामने बना हुआ है। हद यह है कि जीटी रोड पर दिनभर प्रशासनिक अधिकारियों की आवाजाही के बाद किसी की इन बसों पर नजर नहीं जाती है और बस संचालक आपस में नंबरिंग के सहारे इन बसों का संचालन करते रहते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed