{"_id":"585d6f5e4f1c1ba107e3afd7","slug":"transformer-fire-the-supply-halt","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रांसफार्मर में लगी आग, आपूर्ति ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रांसफार्मर में लगी आग, आपूर्ति ठप
Amar Ujala
Updated Sat, 24 Dec 2016 12:14 AM IST
विज्ञापन
ट्रांसफार्मर में लगी आग
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिलराम गेट पर कोतवाली के समीप लगे ट्रांसफार्मर में शुक्रवार को अचानक आग लग गई। लपटों से अफरातफरी मच गई। सूचना पर आए दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया। ट्रांसफार्मर जलने से बिजली आपूर्ति बाधित हो गई है।
कोतवाली के समीप लगे ट्रांसफार्मर में सुबह अचानक लपटें उठने लगी। आसपास रहे लोगों ने बालू-मिट्टी फेंककर आग पर काबू पाने की कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिली। लपटें तेज होने के साथ ट्रांसफार्मर के केबल और ऊपर से गुजरे तारों तक जा पहुंची। इससे लोग घबरा गए। तत्काल इसकी सूचना फायर विभाग को दी।
दमकल कर्मियों ने आकर आग पर काबू पाया। लोगों ने बताया कि इस ट्रांसफार्मर में एक दिन पहले भी धमाके हुए थे। जिसकी सूचना भी बिजली विभाग को दी गई, लेकिन विभागीय कर्मियों ने इसे गंभीरता से नहीं लिया। आग लगने से विलराम गेट क्षेत्र की आपूर्ति बाधित हो गई। बत्ती गुल होने से लोगों को पेयजल की समस्या से भी जूझना पड़ा। अधिशासी अभियंता हरीश कुमार ने बताया कि मार्ग अधिक चौड़ा नहीं है। इस लिए ट्राली ट्रांसफार्मर लगाने पर मार्ग अवरुद्ध हो जाएगा। जल्द ही नया ट्रांसफार्मर लगाकर आपूर्ति बहाल की जाएगी।