फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Transformer caught fire due to noise, two monkeys died

Etah News: धमाचौकड़ी से ट्रांसफॉर्मर में लगी आग, दो बंदर मरे

Tue, 20 May 2025 10:57 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Tue, 20 May 2025 10:57 PM IST
विज्ञापन
Transformer caught fire due to noise, two monkeys died
मारहरा कस्बा में अस्पताल चौराहा पर ट्रांसफॉर्मर में लगी हुई आग।  - फोटो : मारहरा कस्बा में अस्पताल चौराहा पर ट्रांसफॉर्मर में लगी हुई आग।
मिरहची। मारहरा कस्बा स्थित अस्पताल चौराहे पर मंगलवार सुबह करीब 6 बजे ट्रांसफाॅर्मर पर बंदर उछलकूद करते हुए लड़ने लगे। इनकी धमाचौकड़ी से शॉर्टसर्किट हुआ और ट्रांसफॉर्मर में आग लग गई।
विज्ञापन


ट्रांसफाॅर्मर का तेल निकलकर आसपास फैल गया। आग ने कुछ ही देर में विकराल रूप धारण कर लिया और उसकी चपेट में आकर दो बंदर मर गए। 2 खोखे सब्जी-फल व चाय की 1 दुकान जलकर राख हो गई।
विज्ञापन

बंदरों की धमाचौकड़ी से हुई इस घटना के दौरान इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने भागकर अपनी जान बचाई। गनीमत यह रही कि सुबह का समय होने की वजह से ज्यादा भीड़ नहीं थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्थानीय लोगों ने आग पर काबू पाने की कोशिश की, लेकिन आग की लपटें इतनी तेज थीं कि तुरंत काबू पाना मुश्किल रहा। सूचना मिलने पर पुलिस और विद्युत निगम की टीम पहुंच गई। फायर ब्रिगेड को भी तत्काल सूचना दी गई। फायर ब्रिगेड की टीम ने स्थानीय लोगों चाय स्टॉल संचालकों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा है। इस घटना के बाद लोग बिजली व्यवस्था की सुरक्षा पर सवाल उठा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed