फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Traffic congestion on GT Road and Aliganj Road due to paddy arrivals

Etah News: धान की आवक से जीटी रोड और अलीगंज मार्ग पर जाम

Sun, 18 Oct 2026 11:59 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Sun, 18 Oct 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Traffic congestion on GT Road and Aliganj Road due to paddy arrivals
अनाज मंडी में धान की आवक के चलते जीटी रोड पर लगे लंबे जाम में फंसे वाहन। संवाद 
एटा। मंडी में धान की लगातार बढ़ती आवक ने रविवार को शहर की यातायात व्यवस्था को बेपटरी कर दिया। मंडी की ओर जाने वाले वाहनों की संख्या बढ़ने से जीटी रोड और अलीगंज रोड पर जाम के हालात बन गए। देखते ही देखते दोनों मार्गों पर ट्रैक्टर-ट्रॉलियों और लोडर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। इससे सड़क पर वाहनों की रफ्तार थम गई और राहगीरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


मंडी में धान लेकर पहुंच रहे किसान भी घंटों जाम में फंसे रहे। करीब पांच घंटे तक यातायात बाधित रहने के बाद यातायात पुलिस ने मोर्चा संभाला दोपहर दो बजे के बाद वाहनों की आवाजाही धीरे-धीरे सामान्य होने लगी।धान की आवक बढ़ने के कारण मंडी की ओर जाने वाले रास्तों पर सुबह से ही वाहनों का दबाव बढ़ने लगा था। मंडी में उपज बेचने के लिए पहुंच रहे किसानों की ट्रैक्टर-ट्रॉलियों के साथ लोडर वाहनों की संख्या भी अधिक रही।
विज्ञापन


इससे जीटी रोड और अलीगंज रोड पर वाहनों की कतारें लगती चली गईं। स्थिति यह हो गई कि वाहन चालकों को आगे बढ़ने के लिए जगह नहीं मिल पा रही थी। दोनों मार्गों पर जाम लगने से आसपास के इलाकों में आने-जाने वाले लोगों को भी परेशानी झेलनी पड़ी। धान लेकर मंडी पहुंचने की जल्दबाजी में निकले किसानों को जाम के कारण काफी देर तक सड़क पर ही इंतजार करना पड़ा। ट्रैक्टर-ट्रॉलियों में धान लादकर आए किसान मंडी तक पहुंचने के लिए परेशान दिखाई दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


जाम में फंसे वाहनों के कारण किसानों को समय पर मंडी पहुंचने में दिक्कत हुई। दोनों प्रमुख मार्गों पर हालात बिगड़ गए। रविवार को जाम के कारण आम लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा लेकिन लगातार तीन दिनों तक विद्यालयों और कार्यालयों में अवकाश होने के कारण स्कूली बच्चों को राहत रही। सामान्य दिनों में इस तरह का जाम लगने पर स्कूल आने-जाने वाले बच्चों को भी परेशानी का सामना करना पड़ सकता था। रविवार को अवकाश होने से स्कूलों में बच्चों की आवाजाही नहीं रही। जीटी रोड और अलीगंज रोड पर जाम की स्थिति गंभीर होने के बाद यातायात पुलिस ने व्यवस्था संभालने का प्रयास किया। वाहन धीरे-धीरे मंडी की ओर रेंगते नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed