{"_id":"6ad5106f8bcb9ea9420cdf97","slug":"villagers-troubled-by-waterlogging-and-encroachment-on-the-grounds-etah-news-c-163-1-eta1004-158610-2026-10-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: जलभराव और मैदान पर कब्जे से ग्रामीण परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: जलभराव और मैदान पर कब्जे से ग्रामीण परेशान
Mon, 19 Oct 2026 12:01 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Mon, 19 Oct 2026 12:01 AM IST
विज्ञापन
जलेसर। तहसील क्षेत्र के गांव मड़ेई में जल निकासी की समस्या और सार्वजनिक भूमि पर अवैध कब्जे को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है। ग्रामीणों का आरोप है कि एसडीएम और संपूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर समस्या के समाधान की मांग की है।
ग्रामीणों का आरोप है कि सरकारी अभिलेखों में दर्ज नाली संख्या 314 का निर्माण तालाब तक कराया जाना था। इसके लिए खेल मैदान की भूमि गाटा संख्या 333 तक खुदाई भी कराई गई थी। ग्रामीणों का कहना है कि नायब तहसीलदार, कानूनगो और लेखपाल भुवनेश कुमार की मौजूदगी में नाली की खुदाई का कार्य पूरा कराया गया था। इसके बावजूद कुछ लोगों ने खेल मैदान की जमीन पर अवैध कब्जा कर रातोंरात निर्माण कर लिया और रास्ता बंद कर दिया।
वहीं नाली का निर्माण कार्य अधूरा रहने से पथवारी मंदिर जाने वाले मुख्य मार्ग पर जलभराव की समस्या बनी हुई है। इससे मंदिर जाने वाले श्रद्धालुओं, नजदीकी स्कूल (गाटा संख्या 347ख) में पढ़ने वाले बच्चों और खेतों की ओर जाने वाले किसानों को परेशानी उठानी पड़ रही है। बार-बार शिकायत के बावजूद कार्रवाई नहीं होने से ग्रामीणों में नाराजगी है।
विज्ञापन
उन्होंने जिलाधिकारी से मामले में हस्तक्षेप कर खेल मैदान की जमीन से अवैध कब्जा हटवाने और नाली का निर्माण तालाब तक जल्द पूरा कराने की मांग की है, ताकि जलभराव की समस्या से निजात मिल सके।
टीम गठित कर मौका मुआयना कराया जाएगा। कब्जा हटवाकर शीघ्र ही समस्या का निदान कराया जाएगा। - पीयूष रावत, एसडीएम