{"_id":"675ec33ec6c47c34270955eb","slug":"traders-renege-on-promise-now-administration-will-remove-encroachment-etah-news-c-163-1-sagr1016-126973-2024-12-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: वादे से मुकरे व्यापारी, अब प्रशासन हटवाएगा अतिक्रमण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: वादे से मुकरे व्यापारी, अब प्रशासन हटवाएगा अतिक्रमण
Sun, 15 Dec 2024 05:23 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Sun, 15 Dec 2024 05:23 PM IST
विज्ञापन
एटा। शहर में सड़कों से स्वयं अतिक्रमण हटाए जाने के वादे से व्यापारी मुकर गए। उन्होंने कहीं भी इंच भर अतिक्रमण नहीं हटाया। अब प्रशासन इसको हटवाएगा। अतिक्रमण मुक्त अभियान की शुरूआत सोमवार से होगी।
एटा में जीटी रोड से लेकर शिकोहाबाद रोड, आगरा रोड, कचहरी रोड, ठंडी सड़क, निधौली रोड पर अतिक्रमण हावी रहता है। इसकी वजह से लोगों का आवागमन मुश्किल हो जाता है। खासतौर से जीटी रोड पर तो दिन में कई बार जाम ही अतिक्रमण की वजह से लगता है। इसे देखते हुए जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन, लोक निर्माण विभाग व नगर पालिका द्वारा अतिक्रमण हटाने के लिए 11 दिसंबर से अभियान की रूपरेखा बनाई थी। शहर में मुनादी भी करा दी गई।
वहीं ठीक एक दिन पहले व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने डीएम प्रेम रंजन सिंह से मुलाकात कर अभियान आगे बढ़ाने की गुहार लगाई। बताया था कि इन दिनों शादी-सहालग चल रहे हैं। ग्राहकों की भीड़ बाजारों में आ रही है। चार दिन बाद व्यापारी खुद अतिक्रमण हटा लेंगे। इस पर अधिकारियों ने अभियान को स्थगित कर दिया। 15 दिसंबर तक उन्हें अतिक्रमण स्वयं हटाने के लिए समय दिया गया था, लेकिन इस दरम्यान किसी भी सड़क पर व्यापारियों ने अतिक्रमण नहीं हटाया है।
विज्ञापन
एडीएम प्रशासन सत्य प्रकाश ने बताया कि व्यापारियों के अनुरोध पर समय दिया गया था। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सोमवार से अतिक्रमण हटवाया जाएगा। ताकि मार्गों पर लोगों को आवागमन में परेशानी न हो।