{"_id":"642db1c7403848cc16058086","slug":"traders-dominated-the-municipality-team-that-went-to-mark-the-encroachment-etah-news-c-25-1-114793-2023-04-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: अतिक्रमण चिह्नित करने गई पालिका की टीम पर हावी हुए व्यापारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: अतिक्रमण चिह्नित करने गई पालिका की टीम पर हावी हुए व्यापारी
Wed, 05 Apr 2023 11:07 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Wed, 05 Apr 2023 11:07 PM IST
विज्ञापन
एटा। शहर के प्रमुख बाजार में व्यापारियों द्वारा नाले के ऊपर अतिक्रमण कर लिया गया है। इसकी वजह से नाले की ठीक से सफाई नहीं हो पा रही है। इसको लेकर पालिका की टीम बुधवार को अतिक्रमण चिह्नित करने गई थी, जिस पर व्यापारी हावी हो गए। इसकी वजह से अतिक्रमण का चिह्नांकन पूरा नहीं हो सका।बुधवार को नगर पालिका परिषद की टीम शहर के घंटाघर बाजार में जीटी रोड से पुरानी सब्जी मंडी तक अतिक्रमण का चिह्नांकन करने के लिए गई थी, लेकिन व्यापारियों ने विरोध कर दिया और कर्मचारियों से नोक-झोंक तक हो गई। चिह्नांकन के दौरान टीम के साथ पुलिस बल नहीं था। ऐसे में उसे चिह्नांकन पूरा किए बिना लौटना पड़ा। इस दौरान करीब 35 दुकानों का ही चिह्नांकन हो सका।
गौरतलब है कि घंटाघर, सब्जी मंडी, हाथी गेट और बाबूगंज बाजार में कई दुकानदारों ने नाले के ऊपर पक्का अतिक्रमण कर रखा है। इसकी वजह से नाले की ठीक से सफाई तक नहीं हो पा रही है। अधिशासी अधिकारी एसके गौतम ने कहा कि अतिक्रमण का चिह्नांकन अब पुलिस बल की मौजूदगी में कराया जाएगा और अतिक्रमण को हटवाया जाएगा।