फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Tractor hits car of wedding guests in Etah three died including father and son half dozen people injured

खुशियां मातम में बदलीं: बरातियों की कार में ट्रैक्टर ने मारी टक्कर, पिता-पुत्र सहित तीन की मौत; आधा दर्जन घायल

Wed, 14 Feb 2024 10:18 AM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Wed, 14 Feb 2024 10:18 AM IST
सार

एटा में बरातियों की कार में ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। हादसे में पिता-पुत्र सहित तीन की मौत हो गई। जबकि आधा दर्जन लोग घायल हैं। खबर मिली तो घरों में चीख पुकार मच गई। 

विज्ञापन
Tractor hits car of wedding guests in Etah three died including father and son half dozen people injured
बरातियों की कार में ट्रैक्टर ने मारी टक्कर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के एटा में मंगलवार की रात करीब 11 बजे ट्रैक्टर-ट्राली ने बरातियों की कार में टक्कर मार दी। हादसे में पिता-पुत्र और सात माह की बच्ची की मौत हो गई। जबकि आधा दर्जन लोग घायल हैं। घटना के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया। सभी लोग शादी समारोह से घर लौट रहे थे। 

विज्ञापन


हादसा कोतवाली देहात क्षेत्र के मरथरा गांव के पास हुआ। चौराहे के पास  ट्रैक्टर-ट्राली ने कार में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। मौके पर चीख पुकार मच गई। आसपास के लोग भागकर पहुंचे। उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। 

विज्ञापन

घायलों को पहुंचाया गया अस्पताल

सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों की मदद से कार से लोगों को बाहर निकाला। जब तक अस्पताल पहुंचाया जाता तब तक सात माह की मासूम बच्ची सहित तीन लोगों ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने अन्य छह घायलों को अस्पताल पहुंचाया। मरने वालों की पहचान विश्वनाथ की पुत्री मिस्टी (7 माह), नेपाल सिंह (40 वर्ष), उलका बेटा निशांत (7 वर्ष) निवासी नगला मोहन, सहावर रोड, कासगंज के रूप में हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये लोग हैं घायल

वहीं घायलों की पहचान रुचि पत्नी विश्वनाथ प्रताप (25 वर्ष), प्रिया पुत्री नेपाल सिंह (13 वर्ष), भानु पुत्र रोहतास (6 वर्ष), रोहतास पुत्र मथुरा प्रसाद (35 वर्ष), सुनीता पत्नी रोहतास (35 वर्ष) निवासीगण नगला मोहन, सहावर रोड, कासगंज के रूप में हुई। इनकी हालत नाजुक देखते हुए अलीगढ़ के लिए रेफर किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed