{"_id":"66c37e1fa63008d2b909f272","slug":"tractor-filled-with-soil-hits-bike-couple-and-two-children-injured-etah-news-c-163-1-sagr1016-121549-2024-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: मिट्टी से भरे ट्रैक्टर ने बाइक को मारी टक्कर, दंपती सहित दो बच्चे घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: मिट्टी से भरे ट्रैक्टर ने बाइक को मारी टक्कर, दंपती सहित दो बच्चे घायल
Mon, 19 Aug 2024 10:47 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Mon, 19 Aug 2024 10:47 PM IST
विज्ञापन
एटा। नयागांव थाना क्षेत्र में सोमवार को मिट्टी से भरे ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक को टक्कर मार दी। बाइक सवार दंपती और उनके दो बच्चे घायल हो गए। महिला अपने भाई को राखने बांधने के लिए पति के साथ जा रही थी।
पति शिवम निवासी नगला बलिया जिला फर्रुखाबाद के साथ नीलम अपने मायके अलीगंज क्षेत्र के गांव भदुइया मठ आ रही थी। यहां उसे अपने भाइयों को राखी बांधनी थी। साथ में दो बच्चे भी थे। अलीगंज की ओर से आ रहे मिट्टी से भरे ट्रैक्टर से सामने से टक्कर हो गई। आसपास के लोगों ने सभी को अलीगंज स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद महिला को रेफर कर दिया।
महिला के भाई किशनपाल ने बताया कि हादसे के बाद ग्रामीणों ने ट्रैक्टर और चालक को पकड़ लिया था। लेकिन घायलों के बचाव में जैसे ही लोगों का ध्यान बंटा, चालक ट्रैक्टर लेकर भाग निकला। थाना प्रभारी रीतेश ठाकुर ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंच गया था। घायलों को अस्पताल भिजवाया। पेट्रोल पंप के सीसीटीवी कैमरे के माध्यम से ट्रैक्टर व इसके चालक के बारे में पता किया जा रहा है।