फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Topless demonstration against JE

जेई के खिलाफ अर्धनग्न प्रदर्शन

Sun, 27 Dec 2015 06:17 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, एटा
ब्यूरो अमर उजाला, एटा Updated Sun, 27 Dec 2015 06:17 PM IST
विज्ञापन
Topless demonstration against JE
विद्युत विभाग के जेई के खिलाफ विरोध आंदोलन जोर पकड़ता जा रहा है। गंगा भक्त समिति के अध्यक्ष सतीश भारद्वाज के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने अधिशासी अभियंता और जेई के खिलाफ अर्धनग्न प्रदर्शन किया। लोगों ने इन्हें हटाए जाने की मांग की।
विज्ञापन


समिति अध्यक्ष ने कहा कि बिजली विभाग ने ऐतिहासिक मेले की जान बूझकर बिजली आपूर्ति काटकर व्यवधान पैदा करने का काम किया। जिला प्रशासन और परिवहन राज्यमंत्री की सिफारिश को धता बताकर जेई ने मेले का कनेक्शन काट कर ट्रांसफार्मर उठवा लिया। इससे श्रद्धालुओं की भावनाएं आहत हुई हैं। शिकायतों के बाद भी उनके खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई। इससे लोगों में रोष है। जेई और अधिशासी अभियंता के खिलाफ कार्यवाही न होने पर आंदोलन को और तेज किया जाएगा। बाशिंदों एवं व्यापारियों ने आंदोलन की रणनीति भी तैयार की है। जेई के खिलाफ कार्रवाई न होने पर एक जनवरी को बाजार बंद किए जाने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन

 
इस मौके पर मनमोहन पाठक, गणेश उपाध्याय, सुमित पचौरी, बंशी चरौरे, अमित अग्रवाल, गौरव पाठक, सौरव अग्रवाल, बिट्टू भारद्वाज आदि काफी संख्या में समिति कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed