{"_id":"578e66dc4f1c1ba87ac4b5fb","slug":"tootee-neend-jahareelee-sharaab-ke-khilaaph-prashaasan-ne-chheda-abhiyaan","type":"story","status":"publish","title_hn":"टूटी नींद, जहरीली शराब के खिलाफ प्रशासन ने छेड़ा अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टूटी नींद, जहरीली शराब के खिलाफ प्रशासन ने छेड़ा अभियान
अमर उजाला ब्यूरो, एटा
Updated Tue, 19 Jul 2016 11:21 PM IST
विज्ञापन
जहरीली शराब
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
जहरीली शराब से जिले में 36 और कुल 44 की मौतों के बाद प्रशासन की नींद टूट गई है और शराब माफिया के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है। डीएम-एसएसपी खुद अलीगंज में डेरा डाले हुए हैं और यहीं से कार्रवाई की मानीटरिंग कर रहे हैं तो दूसरी ओर गांव-गांव घूमकर लोगों से नशा न करने की अपील कर रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग को अलीगंज क्षेत्र में जहरीली शराब पीने से प्रभावित लोगों को चिन्ह्ति करने का निर्देश दिया गया है। उनका इलाज करने के साथ प्रशासन को भी उनकी सूचना स्वास्थ्य विभाग देगा। तहसील में कंट्रोल रूम खोला जा रहा है, जो 24 घंटे काम करेगा।
मंगलवार को जिलाधिकारी अजय यादव और एसएसपी अजय शंकर राय ने मंगलवार को तहसील अलीगंज क्षेत्र के चमन नगरिया, दाउदगंज, हरसिंगपुर, भरापुरा, विचपुरी, मरहला में पहुंचकर मृतकों के परिवारीजनों से मुलाकात की। इस दौरान डीएम ने ग्रामीणों को एकत्रित कर अवैध शराब का सेवन न करने की अपील की और कहा कि यह कार्य केवल प्रशासनिक दबाव से नहीं हो सकता, इसके लिए सामाजिक एकजुटता भी जरूरी है। गांव कोई अवैध शराब की बिक्री करता है, तो उसकी सूचना तत्काल पुलिस-प्रशासन को दी जाए, सूचना देने वाले का नाम व पता गुप्त रखा जाएगा। इसके बाद डीएम और एसएसपी ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचकर भर्ती हुए मरीजों का हाल पूछा। साथ ही स्वास्थ्य केंद्र में मौजूद सीएमओ, अन्य स्टाफ कर्मियों को टीम बनाकर अलीगंज क्षेत्र में भ्रमण करने और शराब के सेवन से प्रभावित व्यक्तियों को चिन्ह्ति कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। उन्होंने तहसीलदार को निर्देश दिए कि तहसील पर 24 घंटे कंट्रोल रूम स्थापित किया जाए। साथ ही नियंत्रण कक्ष पर प्राप्त होने वाली प्रत्येक सूचना को पंजिका में दर्ज करने किया जाए। उन्होंने शाम को तहसील अलीगंज सभागार में ग्राम भ्रमण करने वाले अधिकारियों, कर्मचारियों आदि से फीडबैक भी लिया।