फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Took away the bike, asking to return it in half an hour, beaten on asking

Etah News: आधा घंटे में वापस करने की कहकर ले गए बाइक, मांगने पर पीटा

Mon, 19 Aug 2024 10:45 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Mon, 19 Aug 2024 10:45 PM IST
विज्ञापन
Took away the bike, asking to return it in half an hour, beaten on asking
एटा। थाना अलीगंज में गुलफाम निवासी सिमरई ने आरिफ निवासी हदुआ जिला मैनपुरी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। बताया कि फूफा आधा घंटा में वापस करने की कहकर बाइक ले गया। वापस नहीं की, मांगने पर गाली देते हुए पीटा।
विज्ञापन

गुलफाम ने बताया कि वह बड़ौदा गुजरात में ईंट भट्टे पर काम करता है 14 मई को भाई अब्दुल हसन बाइक लेकर अलीगंज कस्बा में दवा लेने गया था। वापस आते समय गांधी चौराहे पर सब्जी खरीद रहा था। उसी समय रिश्तेदार फूफा आरिफ अली वहां आया और आधे घंटे में आने की कहकर बाइक मांग कर ले गया। करीब 1 घंटे बाद जब फोन किया गया तो आरिफ ने कहा अभी आ रहा हूं रुको, लेकिन थोड़ी देर बाद ही उसने अपना मोबाइल बंद कर लिया। जिसके बाद मैं उसके बताए गए पते पर पहुंचा तो आरिफ व उसके साथियों ने हमला कर दिया, गालियां देते हुए पीटने लगे और अपमानित करते हुए भगा दिया।
विज्ञापन

इसके साथ ही धमकी दी दोबारा बाइक मांगने आया तो जान से मार दूंगा। उन्होंने मेरी बाइक के स्वरूप को परिवर्तित कर दिया है और दुरुपयोग कर रहे हैं। रिपोर्ट लिखाने थाना अलीगंज गया, वहां कोई सुनवाई नहीं हुई। जिसके बाद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के यहां रजिस्ट्री के माध्यम से शिकायत की, वहां से भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। जिसके बाद न्यायालय की शरण ली, तब जाकर कहीं मुकदमा लिखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed