{"_id":"698e144a8f73a3c4ab007f6c","slug":"took-a-selfie-while-late-then-made-a-video-call-to-an-acquaintance-etah-news-c-163-1-eta1001-146316-2026-02-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: मरने से पहले ली सेल्फी, फिर की अपने परिचित को वीडियो कॉल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: मरने से पहले ली सेल्फी, फिर की अपने परिचित को वीडियो कॉल
Thu, 12 Feb 2026 11:30 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Thu, 12 Feb 2026 11:30 PM IST
विज्ञापन
मलावन थाना क्षेत्र के गांव पुरा में मृतक रमन और रोशनी की होती अंत्येष्टि। स्रोत ग्रामीण
एटा। प्रेमी युगल ने मरने से पहले सेल्फी ली। इसके बाद एक परिचित व्यक्ति को वीडियो कॉल की। इतना ही नहीं काफी देर तक आम की डाली पर बैठकर बातचीत करते रहे। सुबह लगभग 6 बजे इन लोगों ने फंदा लगाया है।
मलावन थाना क्षेत्र के गांव पुरा निवासी रमन और उसकी पारिवारिक चाची रोशनी के बीच लगभग 3 वर्ष से प्रेम संबंध चल रहे थे। मंगलवार की देर रात यह लोग घर से चले गए और गांव के बाहर आम के पेड़ के पास रुके। बुधवार तड़के आम के पेड़ पर चढ़कर एक ही साड़ी के किनारो से दोनों तरफ फंदा बनाया गले में डाला और उसके बाद सेल्फी ली यही नहीं अपने एक परिचित को यह सारे फोटो भेजने के बाद फंदे से लटक कर जान दे दी यह भी बताया जा रहा है कि मरने से पहले काफी देर तक इन लोगों ने पेड़ की डाली पर बैठकर बातचीत भी की।
श्मशान में 10 मीटर की दूरी पर लगाई गई अलग-अलग चिता
ग्राम प्रधान योगेश राजपूत ने बताया कि मृतक रमन और रोशनी की चिता पाल-बघेल समाज के श्मशान घाट में बनाई गई। इनके मध्य लगभग 10 मीटर की दूरी रखी गई। रमन को मुखाग्नि उसके पिता रामेंद्र ने और रोशनी को पति जोगेंद्र सिंह ने दी।
विज्ञापन
अंत्येष्टि के दौरान हुई कहासुनी तो लगाई गई पुलिस
अंत्येष्टि के समय रमन की साली और जोगेंद्र सिंह के मध्य कहासुनी होने लगी। इसी बीच विवाद ना बड़ी इसको ध्यान में रखते हुए ग्राम प्रधान ने पुलिस को सूचना दे दी। मलावन थाना प्रभारी आरके सिंह ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस को तैनात किया गया।