फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Today is the caste of the first Saturday of Ashadh, there will be a crowd in the city

Etah News: आषाढ़ के पहले शनिवार की जात आज, नगर में रहेगी भीड़

Sat, 10 Jun 2023 12:54 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Sat, 10 Jun 2023 12:54 AM IST
विज्ञापन
Today is the caste of the first Saturday of Ashadh, there will be a crowd in the city
जलेसर। आषाढ़ माह में होने वाली पहली शनि जात में हजारों लोग शामिल होंगे। इसके लिए शुक्रवार सुबह से ही देश के विभिन्न प्रांतों व जनपदें से श्रद्धालु बड़े मियां-छोटे मियां दरगाह पर पहुंचना शुरू हो गए। शाम तक काफी भीड़ हो गई। शनिवार को होने वाली शनि जात में अत्यधिक भीड़ की संभावना को देखते हुए प्रशासन द्वारा सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। कोतवाली प्रभारी जगदीश चंद्र ने बताया कि विभिन्न जनपदों से आने वाले जायरीन नगर के मुख्य बाजार, गिहार बस्ती होते हुए बड़े मियां दरगाह पर पहुंचेंगे। उसके बाद नगर के मोहल्ला छत्ता स्थित छोटे मियां दरगाह पर शनि जात करेंगे। जायरीनों के सभी वाहन शहर से बाहर बनी पार्किंग में ही खड़े कराए जाएंगे।
विज्ञापन

बाजारों में सभी तरह के वाहनों का दोपहर तीन बजे तक प्रतिबंध रहेगा। जगह-जगह बैरीकेडिंग लगा दी गई है। इससे जायरीनों और नगर वासियों को जाम की समस्या का सामना न करना पड़े। छोटे मियां दरगाह कमेटी के व्यवस्थापक नमन जैन ने बताया कि आषाढ़ में होने वाली शनि जात का काफी महत्व है। जिसमें दंपती अपनी संतान सहित अन्य मनोकानाएं पूर्ण होने अथवा मनौती मांगने के लिए जात करने आते हैं। यह प्रथा वर्षों से चली आ रही है। इस माह में लाखों की संख्या में जायरीन देश के विभिन्न जनपदों से जात करने आते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed