फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Tired of blackmailing, friends killed the boy

Etah News: ब्लैकमेलिंग से तंग आकर दोस्तों ने ही की थी बालक की हत्या

Thu, 29 May 2025 10:05 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 29 May 2025 10:05 PM IST
विज्ञापन
Tired of blackmailing, friends killed the boy
एटा। थाना मिरहची के गांव आलमपुर में 14 मई को चाकू और पत्थर से प्रहार कर एक 11 वर्षीय बालक की निर्मम तरीके से हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने घटना का खुलासा करते हुए घटना के समय साथ मौजूद दोस्तों को गिरफ्तार कर बाल सुधार गृह भेजा है। आरोपियों ने बताया कि एक मामले में मृतक उनको ब्लैकमेल करता था। जिसकी वजह से उसे मार दिया।
विज्ञापन

गांव आलमपुर निवासी सुनील कुमार ने पुलिस को बताया कि 11 वर्षीय पुत्र अनुज कुमार गांव के ही 2 दोस्तों के साथ 14 मई को सुबह लगभग 8.30 बजे शौच क्रिया के लिए आम के बाग में गया था। आरोप था कि अज्ञात व्यक्ति ने बच्चों के ऊपर हमला कर दिया। दो बच्चे तो किसी तरह उसके चंगुल से घायल अवस्था में छूटकर भाग निकले, मगर उसने अनुज को पकड़ लिया। इसके बाद उसको धारदार हथियार से हमला करते हुए काट दिया। प्राइवेट पार्ट और आंखों पर प्रहार करते हुए अनुज को मौत के घाट उतार दिया।
विज्ञापन

सीओ सदर संजय सिंह ने बताया कि घटना के बाद जिस प्रकार से बच्चे बार-बार बयान बदल रहे थे और हाथ में चोट दिखा रहे थे, उससे शक गहरा रहा था। इतना ही नहीं जब इनसे कड़ाई से पूछताछ की गई, तो बताया कि मृतक ब्लैकमेल कर रहा था। जिसके चलते शौच के बहाने ले जाकर सब्जी काटने वाले चाकू और पत्थर से प्रहार कर उसकी हत्या कर दी। खुलासे के बाद दोनों बालअपचारियों को किशोर न्यायालय में पेश करने के बाद किशोर सुधार गृह आगरा भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed