फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Tired of being exploited for three years, the girl student attempted suicide

एटा: तीन साल से किए जा रहे शोषण से तंग छात्रा ने किया खुदकुशी का प्रयास

Mon, 13 Feb 2023 11:03 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Mon, 13 Feb 2023 11:03 PM IST
विज्ञापन
Tired of being exploited for three years, the girl student attempted suicide
एटा। थाना अलीगंज क्षेत्र के एक गांव की छात्रा को कोचिंग जाते समय करीब तीन वर्ष पूर्व कार में खींचकर दुष्कर्म किया गया। आरोपी ने अपने दोस्तों के सहयोग से वीडियो बना लिया और ब्लैकमेल कर शोषण करता रहा। छात्रा बुलाने पर नहीं गई तो वीडियो वायरल कर दिया। सोमवार को परेशान होकर छात्रा ने खुदकुशी का प्रयास किया।
विज्ञापन


पीड़िता के पिता ने तहरीर देकर विनय उर्फ विजय और सौरभ कुमार निवासीगण तेबतरिया थाना जसरथपुर और अंशुल कुमार व दो अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट कराई है। आरोप लगाया कि करीब तीन वर्ष पूर्व बेटी कस्बा अलीगंज स्थित एक सेंटर पर कोचिंग पढ़ने जाती थी। तभी आरोपियों ने बेटी को कार में खींच लिया और विनय उर्फ विजय ने दुष्कर्म किया। जबकि अन्य ने वीडियो बना लिया था।
विज्ञापन

इस वीडियो के माध्यम से आरोपी बेटी को ब्लैकमेल कर शारीरिक शोषण करता रहा। शोषण से तंग बेटी बुलाने पर नहीं गई तो आरोपी ने वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इससे बेटी काफी आहत हुई और सोमवार की सुबह कमरे का दरवाजा बंद करके खुदकुशी का प्रयास किया। बेटी का भरोसा दिलाकर पूछा गया तो उसने अपने साथ घटित वारदात के बारे में जानकारी दी गई। तब आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी प्रेमपाल सिंह ने बताया कि युवती बीएससी की छात्रा थी, तब उसके साथ वारदात होने की बात कही जा रही है। इसका जिक्र तहरीर में किया गया है। वीडियो वायरल होने के बाद तहरीर आई है। मुकदमा दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed