फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Threw stones at police, four injured, including two subinspector

पुलिस पर पथराव, दो दरोगा समेत चार घायल

Wed, 21 Jan 2015 11:41 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला एटा
ब्यूरो अमर उजाला एटा Updated Wed, 21 Jan 2015 11:41 PM IST
विज्ञापन
Threw stones at police, four injured, including two subinspector
जलेसर के गांव महापुर में हुए झगड़े की शिकायत पर पहुंची पुलिस पर ग्रामीणों ने बदमाश आने के हल्ला पर पथराव कर दिया। इसमें दो एसआई व दो होमगार्ड घायल हो गए। वहीं दो बच्चे भी घायल हो गए। सभी घायलों को जलेसर स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया गया है। ग्रामीणों का आरोप है कि पुलिस ने एक घर में घुसकर महिलाओं से अभद्रता की व छप्पर में आग भी लगा दी। इस मामले में पुलिस की ओर से पांच नामजद सहित 20 अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। शिकायत करने वाले व्यक्ति ने भी रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन





थाना सकरौली के गांव महापुर में मंगलवार सायं लगभग छह बजे अवैध रूप से शराब बेचने वाले दिनेश का गांव के ही नरसी से झगड़ा हो गया था। नरसी का आरोप है कि गांव में अवैध शराब बेचने का वह विरोध करता था। इस पर उसने उसके साथ मारपीट की। वहीं, दिनेश का आरोप है कि उसके नरसी पर रुपये उधार थे। शिकायत दिनेश ने थाना सकरौली पुलिस से की। रात को ही मामले की जांच करने पुलिस गांव पहुंची। नरसी के बारे में पूछताछ कर रही थी, तभी घर की महिलाओं ने बदमाश आने का हल्ला मचा दिया। इस पर गांववालों ने पुलिस पर पथराव कर दिया। पथराव में एसआई घनश्याम सिंह, एचसीपी विजेंद्र सिंह, होमगार्ड रामनिवास, उदयभान सिंह घायल हो गए। एचसीपी विजेंद्र के सिर व पैर में चोट आई है। एसआई घनश्याम के पैर व हाथ में, दोनों होमगार्ड के भी हाथ पैर में चोट आई है। घायल पुलिस कर्मियाें ने घटना की जानकारी थाना पुलिस को दी तो सकरौली के अलावा अवागढ़ व जलेसर थाना पुलिस के अलावा सीओ कल्याण सिंह मौके पर पहुंच गए। चारों घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया।
विज्ञापन





गांववासियों का आरोप है कि दिनेश अवैध शराब की बिक्री करता है। इसे बंद कराने पर वह भड़क गया और नरसी के साथ मारपीट कर दी। पुलिस से साठगांठ के चलते दिनेश पुलिस को गांव ले आया। पुलिस दीवार लांघकर नरसी के घर में घुस आई और महिलाओं से अभद्रता करते हुए तोड़फोड़ की, बाद में छप्पर में आग लगा दी। वहीं हुए पथराव में नरसी के बच्चे गौरव, राखी भी घायल हो गए। घायल दरोगा घनश्याम ने पांच नामजद सहित 20 अज्ञात ग्रामीणों के विरुद्ध और दिनेश ने नरसी के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है। थानाध्यक्ष सकरौली का कहना है कि पुलिस मामले की जांच को गांव पहुंची थी। शराब के नशे में कुछ ग्रामीणों ने शोर मचा दिया और पथराव कर दिया। अभद्रता और आग लगाने के आरोप गलत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन





भाजपा नेताओं को दी जानकारी
जलेसर। आक्रोशित ग्रामीणाें ने मामले की जानकारी भाजपा नेताओं को दी है। भाजपा कार्यकर्ता गुरुवार को गांव पहुंचेंगे। आक्रोशित ग्रामीणों ने पुलिस की कार्यशैली पर आक्रोश व्यक्त किया है।






दिनेश की शिकायत पर पुलिस गांव पहुंची थी। मामले की जांच कर रही थी। इसी बीच गांववालों ने पथराव कर दिया। पुलिस बचकर वहां से आई। मामले में प्राथमिकी दर्ज हो गई है। जांच के बाद जो दोषी पाए जाएंगे उनके खिलाफ कार्रवाई होगी।
- कल्याण सिंह, सीओ जलेसर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed