{"_id":"61798a8f2bab7916a266d3d0","slug":"three-villages-of-aliganj-tehsil-won-the-corona-vaccination-etah-news-agr5128465148","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगंज तहसील के तीन गांवाें ने कोरोना टीकाकरण में मारी बाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगंज तहसील के तीन गांवाें ने कोरोना टीकाकरण में मारी बाजी
विज्ञापन
एटा। कोविड टीकाकरण के मामले में अलीगंज तहसील क्षेत्र के तीन गांवों ने बाजी मारी है। सबसे पहले पूर्ण टीकाकरण कराने वाले इन गांव के लोग अन्य के लिए नजीर बन गए हैं। यहां ऐसा कोई व्यक्ति नहीं बचा जिसको वैक्सीन की पहली डोज न लगी हो।
16 जनवरी को जिले में कोरोना टीकाकरण की शुरूआत हुई थी। उस समय लोगों में टीकाकरण को लेकर कई तरह की भ्रांतियां थी।
स्वास्थ्य विभाग सहित प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा लोगों को कोरोना टीकाकरण के बारे में बताया गया। धीरे-धीरे लोग जागरूक हुए। वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में ग्राम प्रधानों द्वारा वैक्सीन के प्रति लोगों को जागरूक किया गया। घर-घर जाकर इसके बारे में विस्तार से बताया गया। अलीगंज तहसील क्षेत्र के गढिय़ा जगन्नाथ, विजैदेपुर व अमरौली में इसके सुखद परिणाम सबसे पहले आए हैं। यहां के सभी बाशिंदों को टीके की पहली डोज लग चुकी है।
बोले प्रधान...
गांव में पांच हजार की आबादी है। लोगों को घर-घर जाकर बताया कि बिना वैक्सीन के कोरोना से निजात नहीं मिलेगी। गांव में सभी को पहली डोज लग गई है। दूसरी डोज कुछ लोगों के बची है। -उर्मिला राजपूत, प्रधान अमरौली
विज्ञापन
कोरोना भयंकर बीमारी है, बिना वैक्सीन के लोग सुरक्षित नहीं हैं। इसके बारे में गांव के लोगों को बताया। लोग जागरूक हुए और सभी पहली डोज लगवा चुके हैं। दूसरी की भी सकारात्मक स्थिति है। -अमित राजपूत, विजैदेपुर
गांव की आबादी पांच हजार है। शुरूआती दौर में लोगों को कुछ शंकाएं थीं। जबसे पता चला कि कोरोना से बचने के लिए वैक्सीन बहुत जरूरी है। तबसे टीकाकरण लगातार चल रहा है। -अखिलेश सिंह, प्रधान गढिय़ा जगन्नाथ