{"_id":"6a14946085c0221f6c0827f7","slug":"three-tractor-trolleys-seized-for-mining-and-overloading-etah-news-c-163-1-eta1003-151155-2026-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: खनन और ओवरलोडिंग में तीन ट्रैक्टर-ट्राॅली जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: खनन और ओवरलोडिंग में तीन ट्रैक्टर-ट्राॅली जब्त
विज्ञापन
जलेसर। प्रशासन और परिवहन विभाग की टीम ने सोमवार को संयुक्त कार्रवाई कर मिट्टी के अवैध खनन और ओवरलोडिंग मामले में तीन ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त किये हैं।
एसडीएम न्यायिक राजकुमार मौर्य ने एआरटीओ सतेंद्र कुमार के साथ सोमवार को इसौली चौराहे पर वाहनों की चेकिंग की। इसमें मिट्टी से लदे दो ट्रैक्टर-ट्रॉली और एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को ओवरलोडिंग में पकड़ा है। इसमें क्षमता से अधिक ईंटें लदी हुई थी। प्रशासन ने तीनों वाहन को जब्त कर सकरौली थाना पुलिस के सुपुर्द कर दिया है। लगभग एक दर्जन वाहन जब्त किए जाने पर भी खनन के न रुकने पर सोमवार को पुलिस फोर्स के साथ एआरटीओ सतेंद्र कुमार की टीम के साथ एसडीएम न्यायिक राजकुमार मौर्य ने कार्रवाई की।