{"_id":"6abd4a686464752d0503b11f","slug":"three-school-vehicles-were-impounded-and-a-fine-of-one-lakh-rupees-was-collected-etah-news-c-163-1-eta1003-157525-2026-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: तीन स्कूल वाहन सीजकर एक लाख रुपये का जुर्माना वसूला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: तीन स्कूल वाहन सीजकर एक लाख रुपये का जुर्माना वसूला
विज्ञापन
अलीगंज। बिना परमिट-फिटनेस के सड़कों पर दौड़ रहे स्कूल वाहनों पर अंकुश लगाने को एआरटीओ शिवम कुमार अभियान चलाकर कार्रवाई की है। कस्बे के कायमगंज रोड, एटा रोड और मैनपुरी रोड पर वाहनों की चेकिंग करते हुए तीन वाहनों को सीज करते हुए एक लाख रुपये का जुर्माना वसूला है। एआरटीओ की इस कार्रवाई से वाहन संचालकों में खलबली मच गई।
एआरटीओ शिवम यादव ने टीम के साथ बुधवार की सुबह कस्बे में पहुंचकर वाहनों की चेकिंग की। उनके निशाने पर स्कूल के वाहन थे, कायमगंज रोड पर वाहनों की चेकिंग करते हुए सबसे पहले एक चार पहिया स्कूल वाहन के कागजात देखे। फिटनेस न होने पर वाहन को सीज कर दिया गया। इसके बाद एक स्कूल बस पर परमिट न होने पर सीज कर दिया गया।
दो स्कूल वाहन के सीज होने पर कस्बे के वाहन संचालकों में खलबली मच गई। इसके बाद टीम ने कायमगंज से आ रही एक स्लीपर बस को रोका। बस के अनधिकृत रूप से संचालन किए जाने पर सीज कर दिया गया।
विज्ञापन
वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने की सख्त हिदायत देते हुए कहा बच्चों के भविष्य के साथ किसी को खिलवाड़ नहीं करने दिया जाएगा। -शिवम कुमार, एआरटीओ