फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Three killed in road accidents

सड़क हादसों में तीन की मौत

Tue, 20 Jan 2015 11:32 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला एटा
ब्यूरो अमर उजाला एटा Updated Tue, 20 Jan 2015 11:32 PM IST
विज्ञापन
Three killed in road accidents
बीते 24 घंटाें में अलग-अलग जगह हुए सड़क हादसों में अधेड़ सहित तीन की मौत हो गई। मंगलवार सुबह सब्जी लेने साइकिल से आए गेंदालाल (50) कैंटर की चपेट में आ गए। मौके पर ही उनकी मौत हो गई। घटना के बाद चालक कैंटर छोड़कर भाग गया। इससे जीटी रोड पर जाम के हालात बने रहे। पुलिस ने क्रेन की मदद से कैंटर को सड़क से हटवाया तब जाकर यातायात सुचारू हुआ। दूसरी ओर पैदल जा रहे शिवम (12) की सुबह नगला ख्याली के पास बोलेरो से टक्कर हो गई। जिला अस्पताल लाते समय रास्ते में मौत हो गई। सोमवार रात गांव सिंधावली के पास ट्रैक्टर पलटने से रामस्वरूप (40) की मौत हो गई।
विज्ञापन



पिलुआ के गांव भूपालपुर निवासी गेंदालाल सब्जी की दुकान लगाते थे। मंगलवार सुबह सात बजे साइकिल से शहर आ रहे थे। कोतवाली नगर के जीटी रोड पर गोदाम चौकी तिराहे के पास पहुंचते ही पीछे से आ रहे कैंटर ने रौंद दिया। इससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई, जबकि चालक भाग गया। घटना के बाद कैंटर सड़क पर ही खड़ा होने के चलते जीटी रोड पर जाम लग गया। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने क्रेन मंगाई। क्रेन की मदद से कैंटर को वहां से हटाया गया। इसके चलते आधा घंटे तक यातायात बाधित रहा। वहीं घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन




थाना मिरहची के गांव नगला अतीत निवासी शिवम पुत्र सुरेंद्र मंगलवार सुबह किसी काम से पैदल जा रहा था। सुबह करीब 11 बजे गांव नगला ख्याली के पास पहुंचते ही पीछे से बोलेरो चालक ने टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। ग्रामीण एंबुलेंस से जिला अस्पताल लेकर आ रहे थे, तभी रास्ते में शिवम ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कासगंज थाना सोरों के गांव प्रहलादपुर निवासी रामस्वरूप सोमवार रात ट्रैक्टर-ट्राली में विद्युत पोल लेकर जा रहे थे। रात करीब आठ बजे मिरहची के गांव सिंधावली के पास सामने से आते वाहन को बचाने के चक्कर में ट्रैक्टर पलट गया। ट्रैक्टर के नीचे दबकर रामस्वरूप की मौत हो गई। मंगलवार सुबह आठ बजे बाइक सवार शिवांग निवासी ओनघाट बागवाला ने पैदल जा रहे गांव के ही राधे को टक्कर मार दी, बाद में बाइक भी फिसल गई। दोनों गंभीर घायलों को जिला अस्पताल में लाया गया, शिवांग की हालत गंभीर देख आगरा रेफर कर दिया। सड़क हादसे में घायल रजनीश निवासी वनगांव नगर को जिला अस्पताल से आगरा रेफर कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed