{"_id":"6846e65a7115385c120e2112","slug":"three-killed-in-bikes-accident-in-etah-2025-06-09","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: बाइकों की भिड़ंत में चाचा-भतीजा सहित तीन की मौत...कई लोग हुए घायल, परिजनों में मची चीखपुकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: बाइकों की भिड़ंत में चाचा-भतीजा सहित तीन की मौत...कई लोग हुए घायल, परिजनों में मची चीखपुकार
Mon, 09 Jun 2025 07:19 PM IST
अरुन पाराशर
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Published by: अरुन पाराशर
Updated Mon, 09 Jun 2025 07:19 PM IST
सार
शिकोहाबाद रोड पर रामनगर के पास सामने से आ रही दूसरी बाइक से बाइक की टक्कर हो गई। हादसे में दोनों बाइकों पर सवार चार लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
मृतक का फाइल फोटो।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एटा के थाना जैथरा और रिजोर क्षेत्र में रविवार को बाइकें आपस में टकरा गईं। इन हादसों में चाचा-भतीजा सहित तीन लोगों की मौत हो गई। जबकि महिला सहित तीन लोग घायल हुए हैं।
थाना जैथरा के गांव कुंवरपुर निवासी राहुल ने बताया कि वह छोटे भाई विजय कुमार (17) के साथ कस्बा जैथरा में एक दावत खाने गया था। रविवार की देर शाम वहां से लौटते समय गांव से कुछ दूर पहले ही बालाजी डिग्री कॉलेज के सामने दूसरी बाइक से टक्कर हो गई। दोनों ही भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने एंबुलेंस के माध्यम से मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। यहां चिकित्सक ने विजय कुमार को मृत घोषित कर दिया। राहुल की हालत को नाजुक देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद आगरा रेफर किया गया है।
दूसरा हादसा रिजोर थाना क्षेत्र में हुआ। गांव फरीदा गोकुल थाना एक जिला फिरोजाबाद निवासी श्याम सिंह (38) और हरवीर (30) कासगंज जिले के गांव नगला मोड़ा में स्थित रिश्तेदारी में नामकरण संस्कार की दावत के लिए बाइक से गए थे। दावत खाने के बाद वहां से रविवार देर शाम वापस कर लौट रहे थे। तभी शिकोहाबाद रोड पर रामनगर के पास सामने से आ रही दूसरी बाइक से टक्कर हो गई। हादसे में इन दोनों के साथ ही दूसरी बाइक पर सवार आजाद नगर थाना व जिला फिरोजाबाद निवासी संगीता और उनका भांजा सनी भी घायल हो गए।

स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना देते हुए घायलों को मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी पहुंचाया। यहां से चिकित्सक ने श्याम सिंह और हरवीर को हालत नाजुक देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद आगरा रेफर कर दिया। आगरा ले जाते समय रास्ते में ही दोनों की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया है।
हादसों में सात लोग घायल
अन्य सड़क हादसों में सात लोग घायल हुए हैं। कोतवाली देहात थाना क्षेत्र में मरथरा के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार प्रेम और जगदीश निवासी नगला भोजराज थाना अमांपुर जिला कासगंज घायल हुए हैं। इसके अलावा अन्य सड़क हादसों में गोपाल निवासी नगला सैया थाना पिलुआ और रानी व मलखान निवासी महुआ खेड़ा थाना मलावन, सत्यराम और नीरज निवासी कासगंज भी घायल हुए हैं। सभी का मेडिकल कॉलेज में उपचार चल रहा है।