फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Three Kanwariyas injured in collision with loader vehicle

Etah News: लोडर वाहन की टक्कर से तीन कांवड़िये घायल

Sun, 03 Aug 2025 10:45 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Sun, 03 Aug 2025 10:45 PM IST
विज्ञापन
Three Kanwariyas injured in collision with loader vehicle
एटा। बाइक पर सवार होकर कांवड़ लेने कछला गंगा घाट जा रहे कांवड़िये लोडर वाहन की चपेट में आ गए। हादसे में तीन कावड़ियों को चोटें आई हैं। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मारहरा से इन तीनों को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

सावन के अंतिम सोमवार पर भगवान शिव का जलाभिषेक करने के लिए थाना अवागढ़ क्षेत्र के गांव नगला भिखारी से बाइक पर सवार होकर शनिवार रात शिवम, संदीप और देवेंद्र कछला गंगाघाट जल भरने जा रहे थे। थाना मिरहची चौराहे पर सामने से तेज गति से आ रहे लोडर वाहन की चपेट में उनकी बाइक आ गई। हादसे में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोडर वाहन को कब्जे में लेकर थाने भेज दिया। घायलों का उपचार मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। घायल शिवम के भाई मनोज ने बताया कि गांव से लगभग 30 लोग बाइकों पर सवार होकर कछला गंगाघाट पर जल भरने जा रहे थे। इसी दौरान ये हादसा हो गया। अन्य सभी कांवड़िये घर लौट आए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed