फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Three cousins got burnt after touching high tension line in Etah

Etah: हाईटेंशन लाइन के तार से छूने से तीन ममेरे भाई झुलसे, ट्रैक्टर पर भूसा लादकर ला रहे थे घर

Wed, 19 Jun 2024 01:30 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Wed, 19 Jun 2024 01:30 PM IST
सार

एटा में हाईटेंशन लाइन के तार से छूने से तीन ममेरे भाई झुलस गए। तीनों सुबह ट्रैक्टर पर भूसा लादकर घर ला रहे थे। रास्ते में हादसा हो गया। 

विज्ञापन
Three cousins got burnt after touching high tension line in Etah
अस्पताल में भर्ती झुलसे किशोर - फोटो : संवाद

विस्तार

उत्तर प्रदेश के एटा में बुधवार को हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से मामा के यहां आए भांजे सहित तीन किशोर झुलस गए। जानकारी मिली तो मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। झुलसे हुए लोगों को आनन फानन अस्पताल पहुंचाया गया। जहां उनका इलाज चल रहा है।   

विज्ञापन


घटना जसरथपुर थाना क्षेत्र के नदराला की है। गांव निवासी अली खां का भांजा फिरोजाबाद निवासी फरमान (14) गर्मियों की छुट्टी में मामा के घर आया है। सुबह अली खां के बेटे नजरुल (10) और सुहेल (13) एवं भांजा फरमान ट्रैक्टर से भूसा लादकर घर आ रहे थे। 
विज्ञापन


रास्ते में हाईटेंशन लाइन के तार से छू गए। इससे तीनों किशोर बुरी तरह झुलस गए। लोगों ने देखा तो भागकर पहुंचे। इन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, अलीगंज लेकर पहुंचे। यहां डॉक्टरों ने हालत गंभीर देखते हुए हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed