{"_id":"66e1d3d8fea699d19a01ab8f","slug":"threat-to-kill-chakbandi-lekhpal-meeting-cancelled-etah-news-c-163-1-sagr1016-122671-2024-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: चकबंदी लेखपाल को जान से मारने की धमकी, निरस्त हुई बैठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: चकबंदी लेखपाल को जान से मारने की धमकी, निरस्त हुई बैठक
Wed, 11 Sep 2024 11:01 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Wed, 11 Sep 2024 11:01 PM IST
विज्ञापन
एटा। थाना अवागढ़ में चकबंदी लेखपाल ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। इसके चलते गांव में चल रही बैठक निरस्त करनी पड़ी।
राजपाल निवासी धर्मनगर कॉलोनी थाना शमशाबाद जिला आगरा ने रक्षपाल सिंह निवासी नरौरा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। बताया कि वह ग्राम पंचायत नरौरा तहसील जलेसर में चकबंदी लेखपाल के पद पर तैनात है। 10 सितंबर को गांव में चकबंदी की संयुक्त बैठक होनी थी। सुबह के समय राजपाल सिंह उर्फ पप्पू दिवाकर ने फोन करके गालियां और जान से मारने की धमकी दी। कहा कि अगर संयुक्त बैठक करोगे तो ठीक नहीं होगा।
इसके बाद हमें बैठक निरस्त करनी पड़ी। आरोपी ने सरकारी काम में बाधा डाली है। इतना ही नहीं मुझ पर झूठा मुकदमा लिखाने की धमकी भी दी है। थाना प्रभारी कपिल कुमार ने बताया कि मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।