फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Those who call us land mafia have taken possession of the land of the poor.

Etah News: हमें भूमाफिया बताने वाले कब्जा रहे गरीबों की जमीन

Mon, 22 Dec 2025 11:30 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Mon, 22 Dec 2025 11:30 PM IST
विज्ञापन
Those who call us land mafia have taken possession of the land of the poor.
अलीगंज में सपा की बैठक में बोलते पूर्व विधायक रामेश्वर सिंह यादव। संवाद
जैथरा। कस्बे के अलीगंज रोड स्थित पूर्व विधायक रामेश्वर सिंह यादव के कोल्ड स्टोर पर एसआईआर कार्य की समीक्षा बैठक हुई। इसमें मौजूद बीएलए को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक ने कहा हमें भू माफिया बताने वाले भाजपा नेता खुद गरीबों की जमीनों पर कब्जा कर रहे हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि अलीगंज से धुमरी तक जिन लोगों की सड़क किनारे खेत हैं, वह कब्जा होने के डर से चैन से सो भी नहीं पा रहे हैं। खेत स्वामी और उनके परिजन चारपाई डालकर अपने खेतों की रखवाली कर रहे हैं। पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जुगेंद्र सिंह यादव ने कहा कि चुनाव के समय कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी बढ़ जाती है।
विज्ञापन

विधानसभा चुनाव से पहले ग्राम पंचायत, क्षेत्र पंचायत और जिला पंचायत के चुनाव होने हैं, जो राजनीति की जड़ हैं। जड़ मजबूत होगी तो विधानसभा और लोकसभा के चुनाव आसान हो जाते हैं। राकेश राजपूत ने कहा कि पार्टी के सभी बीएलए से बीएलओ से संपर्क कर लोगों के नाम मतदाता सूची में नाम शामिल कराएं। बैठक की अध्यक्षता सुभाष शाक्य ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन


सपा जिलाध्यक्ष परवेज जुबैरी, पूर्व जिलाध्यक्ष अशरफ हुसैन, प्रधान रामब्रजेश ने भी विचार रखे। बैठक में विनोद यादव, विक्रांत यादव, शिवपाल यादव, मोहन यादव, जसवीर यादव रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed