फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Those who are not ashamed of their mistakes are not alive in my eyes...

Etah News: खताओं पर जो शर्मिंदा नहीं हैं, मेरी नजरों में वो जिंदा नही हैं...

Thu, 01 May 2025 11:27 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Thu, 01 May 2025 11:27 PM IST
विज्ञापन
Those who are not ashamed of their mistakes are not alive in my eyes...
एटा। नगर के होली मोहल्ला में आयोजित ऑल इंडिया मुशायरे में शायरों ने अपने कलाम पढ़कर समा बांध दिया। तड़के तक लोग अपने पसंदीदा शायरों को सुनने के लिए डटे रहे। संयोजक कशिश एटवी ने कहा कि खताओं पर जो शर्मिंदा नहीं हैं, मेरी नजरों में वह जिंदा नहीं है।
विज्ञापन

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्याम नारायण मिश्र ने फीता काटकर शमा रोशन की। चंडीगढ़ से आए मशहूर शायर नवीन नीर ने अपनी मशहूर गजल के शेर पढ़ते हुए कहा कि मेरे तरन से खून के कतरे निकल पड़े, मैं चीखता रहा कि समंदर नहीं हूं, चंद लम्हे वो गुजार आया हूं। शायर मुजीब शहजार ने कहा कि वह फूल देकर हाथ में रुखसत हो गया, लेकिन तमाम जिस्म में कांटे चुभो गया।
विज्ञापन

राही निजामी ने सुनाया कि मेरी जानिब मोहब्बत से न देखो, मेरी मोहब्बत पर ज्वाल आया हुआ है। सज्जाद झंझट ने पढ़ा कि मेरा पड़ोसी मुझसे ज्यादा गरीब है, लड़की जवान घर में है कैसा नसीब है। अना देहलवी, रिजवान उर रजा, असरद जया आदि शायरों ने भी अपने कलाम पेश कर वाहवाही लूटी। पूर्व चेयरमैन अशरफ हुसैन, शराफत काले, कफील अहमद, जमशेद आलम, मेधाव्रत शास्त्री आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed