फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Those responsible may be implicated in the investigation

Etah News: जांच में फंस सकती है जिम्मेदारों की गर्दन

Sun, 19 May 2024 05:20 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Sun, 19 May 2024 05:20 PM IST
विज्ञापन
Those responsible may be implicated in the investigation
एटा। परिषदीय विद्यालयों से बच्चों को दी जाने वाली नई पुस्तकें रद्दी में बिक गईं। इन पर चाट-पकौड़े बेचे जा रहे हैं। शिक्षा विभाग इस पूरे मामले में कठघरे में खड़ा है। पुलिस रिपोर्ट दर्ज कराने में अफसर झिझक रहे हैं। विभागीय जांच की बात कही जा रही है। यदि इस मामले की गंभीरता से जांच हुई तो जिम्मेदारों की गर्दन फंस सकती है।
विज्ञापन

परिषदीय, राजकीय व सहायता प्राप्त विद्यालयों में कक्षा 1 से 8 तक के विद्यार्थियों को मुफ्त पुस्तकें देने का प्रावधान है। इस शैक्षिक सत्र में कक्षा 3 से 8 तक के 110312 विद्यार्थियों के लिए 1132326 पाठ्य पुस्तकें शासन द्वारा यहां भेजी गईं। बेसिक शिक्षा कार्यालय से इनको बीआरसी के माध्यम से विद्यालयों में पहुंचाया गया। जहां से इनका बच्चों को वितरण किया गया। विभाग के अनुसार सभी पाठ्य पुस्तकों का वितरण बच्चों को कर दिया गया। लेकिन जलेसर के कबाड़ व्यवसायियों के यहां लगातार कुछ लोग रद्दी के रूप में इसी शैक्षिक सत्र की नई किताबों को बेच रहे हैं। जहां से फुटकर में ठेल-खोमचे आदि के व्यापारी इन्हें खरीदकर चाट-पकौड़े आदि रखकर बिक्री के लिए उपयोग में ला रहे हैं।
विज्ञापन

यूं तो नई शैक्षिक सत्र की किताबें खुलेआम रद्दी में पाया जाना फर्जीवाड़ा और चोरी का मामला बनता है। जिसमें रिपोर्ट कराई जाए तो पुलिस अपनी तरह से जांच कर दोषियों तक पहुंच सकती है। सीसीटीवी कैमरों की भी मदद ली जा सकती है। पता लग सकत है कि कौन रद्दी बेचने आया। लेकिन विभाग की मंद जांच दोषियों को संभलने का मौका दे रही है। बीएसए दिनेश कुमार का कहना है कि जलेसर की खंड शिक्षा अधिकारी जांच कर रही हैं। साथ में बीआरसी, एबीआरसी को भी लगाया गया है। एक-एक विद्यालय के रिकॉर्ड का मिलान और सत्यापन किया जा रहा है। जांच आख्या मिलने पर अगली कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed