फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Thieves broke into jewelers shop in Etah stole jewelery and cash worth lakhs

Etah: सराफ की दुकान पर दिनदहाड़े चोरों का धावा, लाखों के आभूषण और नकदी लेकर हुए फुर्र; घटना सीसीटीवी में कैद

Fri, 03 Nov 2023 03:13 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Fri, 03 Nov 2023 03:13 PM IST
सार

एटा में सराफ की दुकान पर दिनदहाड़े चोरों ने धावा बोल दिया। लाखों के आभूषण और नकदी लेकर फुर्र हो गए। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। 

विज्ञापन
Thieves broke into jewelers shop in Etah stole jewelery and cash worth lakhs
Etah News: सराफ की दुकान पर चोरी के बाद जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के एटा में चोरों ने शुक्रवार की सुबह सराफ की दुकान पर धावा बोल दिया। दुकान में घुसकर सोने-चांदी के आभूषण व नकदी पार कर दी। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। सराफ को जानकारी हुई तो उसके होश उड़ गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना करके जानकारी जुटाई। 

विज्ञापन


घटना अवागढ़ थाना क्षेत्र के अखाड़ा चौराहा के नजदीक की है। यहां पर तालेवर मोहल्ला निवासी विशाल वर्मा की सराफ की दुकान है। शुक्रवार की सुबह करीब 11:40 बजे वह दुकान की साफ-सफाई करने के बाद हाथ धोने के लिए पास में लगे नल पर चले गए। इसी दौरान दो युवक पहले से घात लगाए खड़े थे। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- Mathura: सीएमओ ऑफिस की बड़ी लापरवाही, नर्सिंग छात्रावास के पास सिलेंडर से गैस रिसाव; आधा दर्जन छात्राएं बेहोश
विज्ञापन
विज्ञापन


एक लड़के ने दुकान में घुसकर हैंड बैग चोरी कर लिया। इसके बाद सामने खड़े दूसरे युवक की बाइक पर बैठकर रोडवेज तरफ भाग गए। पीड़ित विशाल ने कोतवाली में तहरीर दी। बताया कि सोने के 50 ग्राम वजन की दो जंजीर और तीन अंगूठियां, 500 ग्राम वजन के चांदी के आभूषण और 28 हजार रुपए की नकदी गायब है। 

यह भी पढ़ेंः- Agra: अनियंत्रित होकर पलटा सफेद सीमेंट लदा ट्रक, कई लोग घायल; नेशनल हाईवे पर लगा कई किमी लंबा जाम

पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। सूचना पर अपर पुलिस अधीक्षक धनंजय सिंह कुशवाहा, सीओ राघवेंद्र सिंह राठौर, थाना प्रभारी जेपी मौर्य सहित स्वाट टीम मौके पर पहुंची। टीम ने जानकारी जुटाई और चोरों की तलाश में जुट गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed