फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   thief stole two mobile phones by engaging female shopkeepers in conversation In Etah

Etah News: महिला दुकानदारों को बातों में उलझाकर युवक ने पार कर दिए दो मोबाइल, वारदात सीसीटीवी में कैद

Sun, 08 Sep 2024 05:44 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sun, 08 Sep 2024 05:44 PM IST
सार

एटा में महिला दुकानदारों को बातों में उलझाकर युवक ने दो मोबाइल पार कर दिए। पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। 

विज्ञापन
thief stole two mobile phones by engaging female shopkeepers in conversation In Etah
सीसीटीवी - फोटो : प्रतीकात्मक

विस्तार

उत्तर प्रदेश के एटा में शनिवार की देर शाम दुकान में एक चोर महिला दुकानदारों को बातों में उलझाकर दो मोबाइल फोन चुराकर फरार हो गया। मोबाइल न मिलने पर जब सीसीटीवी कैमरे की फुटेज देखीं, तो पता चला कि कपड़े खरीदने आया व्यक्ति ही चोर था। सीसीटीवी फुटेज का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

विज्ञापन


घटना थाना रिजोर क्षेत्र के गांव गुमानपुर की है। गांव निवासी रजनीश कुमार ने बताया कि गांव के बाहर सड़क पर उनकी कपड़ों की दुकान है। घर की महिलाएं इस दुकान को चलाती हैं। शनिवार की देर शाम एक व्यक्ति कुछ कपड़े खरीदने आया। महिलाएं उसको कपड़े दिखाने लगीं। पसंद करने के लिए उसने और कपड़ों की मांग की। 
विज्ञापन


जैसे ही दोनों महिलाएं कपड़े निकालने लगीं, उसी समय बातें करते-करते युवक ने तकिये के नीचे रखे दो मोबाइल फोन चोरी कर लिए। उसके बाद कपड़े पसंद न आने की कहकर चला गया। कुछ समय बाद जब महिलाओं ने देखा तो तकिये के नीचे मोबाइल नहीं मिले। इसके बाद इन लोगों ने मुझे जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


दुकान पर पहुंचकर जब सीसीटीवी कैमरे की फुटेज देखा, तो उसमें व्यक्ति दिखाई दिया। वह तकिये के नीचे से मोबाइल निकालकर अपने बैग में रखता दिखाई दे रहा है। सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर भी वायरल हो गई है। थाना प्रभारी अलका तोमर ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मोबाइल की लोकेशन ट्रेस की जा रही है। जल्द ही आरोपी को पकड़ लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed