फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   thief injured with his own pistol when who went to steal in Etah people handed him over to police

Etah: ऐसा हुआ धोखा...कि चोरी करने पहुंचा चोर अपने ही तमंचे से हो गया घायल, इसके बाद जो हुआ...

Tue, 11 Apr 2023 07:14 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Tue, 11 Apr 2023 07:14 PM IST
सार

एटा में एक चोर से ऐसा धोखा हुआ कि वह खुद ब खुद लोगों की चंगुल में आ गया। आरोपी चोरी करने गांव पहुंचा तो लोग जग गए। शोर मचाया तो वह भागने लगा। इसी समय उसके कमर में लगे लोड तमंचा से फायर हो गई। गोली लगने से वह घायल गया। लोगों ने उसे पकड़कर पुलिस को सुपुर्द कर दिया।

विज्ञापन
thief injured with his own pistol when who went to steal in Etah people handed him over to police
चोरी करने पहुंचा चोर अपने ही तमंचे से हो गया घायल - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

उत्तर प्रदेश के एटा में एक चोर से ऐसा धोखा हुआ कि वह खुद के तमंचे से ही घायल हो गया। इसके बाद ग्रामीणों ने उसे पुलिस के सुपुर्द कर दिया। चोर ने बहाना बताकर पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की लेकिन वह सफल नहीं हो सका। आरोपी के खिलाफ पहले ही चोरी के आधा दर्जन मामले दर्ज हैं। 

विज्ञापन

डिश लगाने जाने का बताया बहाना

मामला कोतवाली देहात क्षेत्र असरौली गांव का है। गांव निवासी विनोद कुमार (35) गोली लगने से घायल हो गया। उसने बताया कि बीती रात करीब 10 बजे वह चांदपुर जिंदाहार गांव में डिश केबिल लगाने गया था। काम खत्म होने के बाद 250 रुपये सर्विस चार्ज मांगा तो युवक ने गोली मार दी। बताया कि एक फोन आने के बाद डिश लगाने गया था। इस पर पुलिस ने दोनों के फोन की सीडीआर निकाली। इस पर कोई कॉल डिटेल नहीं मिली। इस पर उसका झूठ पकड़ में आ गया।

विज्ञापन

वारदात के दौरान ग्रामीण जाग गए

थाना प्रभारी सुनील कुमार सिंह ने बताया कि घायल अपराधी किस्म का है। उसके खिलाफ पहले से ही चोरी के चार मुकदमे दर्ज हैं। अपने साले प्रेम सिंह के साथ सोलर लाइट की बैटरियां चोरी करता है। सोमवार की रात 12 बजे भी दोनों बैटरियां चोरी करने गए थे। वारदात के दौरान ग्रामीण जाग गए और शोर मचा दिया। इसके बाद दोनों भागने लगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

जिस पर आरोप लगाया उसी ने पुलिस को बुलाया

बताया कि इसी दौरान विनोद की कमर में लगे तमंचे से फायर हो गया। गोली लगने से वह घायल हो गया। उसने जिस युवक पर गोली मारने का आरोप लगाया, उसने ही 112 पर कॉल करके पुलिस को बुलाया था। घायल कह रहा था कि पुलिस को मत बुलाओ। इसी बात को लेकर यतेंद्र नामक युवक पर गोली मारने का आरोप लगाया गया।

बुलाने पर नहीं पहुंचे परिजन

थाना प्रभारी ने बताया कि घायल के परिजन को कॉल करके बुलाया तो कोई अस्पताल तक नहीं आया। इसके बाद बहन को बुलाया। उसे इलाज के लिए आगरा भेजा गया है। परिजन को पहले से ही जानकारी थी। इसलिए पुलिस के बुलाने पर नहीं आए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed