{"_id":"674601755e0aa6ae7f0a21d7","slug":"they-were-firing-at-the-bull-the-young-man-got-shot-etah-news-c-163-1-sagr1016-126209-2024-11-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: सांड़ पर कर रहे थे फायरिंग, युवक को गोली लगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: सांड़ पर कर रहे थे फायरिंग, युवक को गोली लगी
Tue, 26 Nov 2024 10:42 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Tue, 26 Nov 2024 10:42 PM IST
विज्ञापन
एटा। नयागांव थाना क्षेत्र के अमोघपुर गांव में मंगलवार को सांड़ को खदेड़ने के लिए कुछ लोग उस पर फायरिंग कर रहे थे। नजदीकी खेत पर काम कर रहे एक युवक को गोली जा लगी। गंभीर हालत में उसे सीएचसी अलीगंज से रेफर किया गया है।
गांव निवासी प्रशांत (19) मंगलवार दोपहर के समय परिजन के साथ खेत में काम कर रहा था। सीएचसी पर उसने बताया कि खिरिया गांव के ग्रामीण एकत्रित होकर एक सांड़ पर फायरिंग कर रहे थे अचानक एक गोली आकर मेरे पेट में लग गई। मैं खेत में ही गिर गया। परिजन मुझको लेकर यहां आए हैं। जबकि, घटना के बाद आरोपी गांव से फरार हो गए। हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद युवक को उच्च उपचार के लिए रेफर कर दिया।
अलीगंज सीएचसी अधीक्षक डॉ. सर्वेश कुमार ने बताया कि युवक को घायल अवस्था में लाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया गया है। उसकी हालत चिंताजनक है। खबर मिलने पर अलीगंज थाना प्रभारी निर्दोष सेंगर भी पहुंच गए थे। नयागांव थाना प्रभारी रीतेश ठाकुर ने बताया कि युवक को गोली लगने की सूचना प्राप्त होते ही पुलिस मौके पर पहुंची गई। जानकारी प्राप्त हुई है कि लोग खेतों में फायरिंग कर सांड़ को खदेड़ रहे थे, तभी गोली युवक को लग गई। अभी पीड़ित पक्ष की तरफ से तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर प्राप्त होते ही कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
मामला जानकारी में है, इसकी जांच कराई जा रही है। प्रथम दृष्टया यही सामने आया है आरोपी अपने खेत की रखवाली को लेकर गोली चला रहे थे। - सुधांशु शेखर, सीओ अलीगंज