फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   They couldn't even uphold the seven vows for seven months after the wedding.

Etah News: शादी के बाद सात महीने भी नहीं निभा सके सात वचन

Sat, 27 Jun 2026 12:17 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Sat, 27 Jun 2026 12:17 AM IST
विज्ञापन
They couldn't even uphold the seven vows for seven months after the wedding.
- पत्नी पहुंची परिवार परामर्श केंद्र, सुनवाई में हुआ समझौता
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
मैनपुरी। पांच महीने पहले हुई शादी में अग्नि को साक्षी मानकर फेरों के समय एक दूसरे को दिए गए सात वचन दंपती सात महीने भी नहीं निभा सके। शादी के 5 महीने बाद ही टकराव बढ़ने पर दंपती अलग हो गए। पत्नी मायके चली गई। उसने एसपी से शिकायत की। परिवार परामर्श केंद्र में हुई सुनवाई में दंपती ने गलती मानकर एक साथ रहने की बात लिखकर दे दी।
मोहल्ला निवासी युवती की शादी दूसरे मोहल्ले के युवक से 28 नवंबर 2025 को हुई थी। शादी के समय दंपती ने एक दूसरे को सात वचन देकर उनको जीवन भर निभाने का वादा किया था। शादी के बाद से ही मामूली बातों पर दोनों के बीच विवाद होने लगा। पत्नी ने पति पर खाना खर्च नहीं देने तथा उत्पीड़न का आरोप लगाया। अप्रैल 2026 में वह मायके चली गई।
विज्ञापन

महिला ने पति के खिलाफ एसपी से शिकायत की। एसपी ने समझौता कराने के लिए शिकायत को परिवार परामर्श केंद्र में भेज दिया। परिवार परामर्श केंद्र प्रभारी हेमलता सिंह तथा काउंसलरों ने दंपती के विवाद की सुनवाई की। सुनवाई के दौरान दंपती के गिले शिकवे दूर कराए गए। दंपती ने अपनी गलती मानकर साथ रहने की बात लिखकर दे दी। दंपती के बीच समझौता होने पर उनको केंद्र से ही विदा कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed