{"_id":"585c108a4f1c1b3e4de399d1","slug":"thermal-project-will-lay-the-foundation-stone-of-the-cm-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"तापीय परियोजना का आज सीएम करेंगे शिलान्यास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तापीय परियोजना का आज सीएम करेंगे शिलान्यास
Amar Ujala
Updated Thu, 22 Dec 2016 11:40 PM IST
विज्ञापन
तापीय परियोजना का आज सीएम करेंगे शिलान्यास
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मलावन में शुक्रवार को मुख्यमंत्री अखिलेश यादव जवाहर तापीय परियोजना का शिलान्यास करेंगे। परियोजना स्थल पर अखिलेश का मंच और पंडाल कोलकाता से मंगाए गए एक टन फूलों से सजाकर तैयार किया गया। सुरक्षा एजेंसियों ने हेलीपेड और मंच को घेरे में लेकर गुरुवार को सुरक्षा व्यवस्था को लेकर रिहर्सल की।
वहीं मुख्यमंत्री के फ्लीट और सुरक्षा दस्ता मलावन पहुंच गया है। सदर विधायक और कार्यकर्ता मुख्यमंत्री का स्वागत सोने के मुकुट और चांदी की तलवार भेंट कर करेंगे। जनसभा की सुरक्षा के लिए आगरा जोन से पीएसी और पुलिस बल ने मलावन पहुंच कर अपनी ड्यूटी संभाल ली है।
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव शुक्रवार को मलावन में दस हजार की लागत से बनने वाली 1320 मेगावॉट जवाहर तापीय परियोजना के साथ सोनभद्र जिले के ओबरा में प्रस्तावित 1320 मेगावॉट परियोजना का शिलान्यास करेंगे। जिला प्रशासन और विद्युत उत्पादन निगम ने मलावन में मंच से सुरक्षा व्यवस्था की तैयारियां पूरी कर ली हैं।
विज्ञापन
निगम ने मुख्यमंत्री के लिए भव्य मंच और पंडाल का निर्माण कराया है। कोलकाता से डेढ़ टन गेंदा, कार्नेशन, जावेरी, डीओपी, लिलियम, एंथोरियम के फूलों से सीएम अखिलेश यादव का मंच सजाया गया है। मंच के सामने मीडिया, वीआईपी और अफसरों के लिए अलग से गेलरी बनाने के अलावा मुख्यमंत्री के बराबर में बने मंच पर सीएम के साथ आने वाले वीवीआईपी और विद्युत उत्पादन निगम के अफसरों के बिठाने की व्यवस्था है।
दोनों हेलीपैड के पास सीएम और उत्पादन निगम अफसरों के लिए ग्रीन रूम का निर्माण हुआ है। गुरुवार को सीएम की सुरक्षा में तैनात सुरक्षा दस्ते ने पहुंचकर शिलान्यास स्थल और हेलीपैड के अलावा उसके पास बनाए गए ग्रीन हाउस को सुरक्षा घेरे में ले लिया है।
हेलीपैड से मुख्यमंत्री को मंच तक लाने के लिए वीवीआईपी फ्लीट पहुंच गई है। वहीं आगरा जोन से सुरक्षा के लिए पहुंचे पुलिस और पीएसी बल के जवानों ने रिहर्सल कर ड्यूटी संभाल ली है। डीएम शंभूनाथ, एसएसपी राजेश कृष्ण ने मजिस्ट्रेट, सुरक्षा बल के साथ शिलान्यास स्थल पर मैराथन बैठक कर ड्यूटी समझाई।