फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   There will be a business of Rs 2.50 crore of color spray on Holi

Etah News: होली पर होगा रंग-पिचकारी का 2.50 करोड़ का कारोबार

Sat, 23 Mar 2024 11:52 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Sat, 23 Mar 2024 11:52 PM IST
विज्ञापन
There will be a business of Rs 2.50 crore of color spray on Holi
एटा। होली पर 25 मार्च को रंग खेला जाएगा। इसको लेकर बाजार में रौनक बढ़ गई है। जीटी रोड से लेकर अंदर तक के बाजारों में हर ओर रंगों से सजी दुकानें नजर आ रही हैं। व्यापारियों का अनुमान है इस बार जिले में रंग-पिचकारी का कारोबार करीब 2.50 करोड़ का होगा।
विज्ञापन



वैसे तो होली आठ दिन पहले शुरू हो जाती है और आठ दिन बाद तक चलती है, लेकिन रंग खेलने का पर्व पूर्णिमा के अगले दिन होता है। इसको लेकर रंगों का बाजार सज गया है। रेलवे रोड, निधौलीकलां मार्ग, शिकोहाबाद मार्ग, गांधी मार्केट, जीटी रोड, घंटाघर सहित हाथी गेट आदि में रंगों की दुकानें सजी हैं। यहां लोग पिचकारी, मास्क, गुलाल, हर्बल गुलाल सहित अन्य रंगों को खरीद रहे हैं। दुकानदारों ने बताया त्योहार पर अच्छी बिक्री हो रही है। भगवा गुलाल बाजार में समाप्त हो गया है। दुकानदारों ने बताया कि इसकी मांग सबसे अधिक रही।
विज्ञापन



इलेक्ट्रॉनिक पिचकारी- 550 रुपये
मोदी पिचकारी- 150 से 250 रुपये
4 मैजिक गिलास का पैकेट- 150 रुपये
गुलाल स्प्रे- 200 रुपये
हर्बल गुलाल- 40 रुपये में 80 ग्राम
भगवा गुलाल- 1000 रुपये प्रति किलो
सादा गुलाल- 40 रुपये का 120 ग्राम
फाॅग पटाखा- 150 रुपये
स्टैंडर्ड पटाखा- 350 रुपये
स्पाइडर मैन पिचकारी- 800 से 1700 रुपये तक
कार्बाइन पिचकारी- 1400 रुपये
गुब्बारा पिचकारी- 150 से 200 रुपये तक
एनीमल पिचकारी- 250 रुपये






बोले दुकानदार

दुकानदारी अच्छी हो रही है। लोग अधिक मात्रा में रंगों को खरीद रहे हैं। टीशर्ट सहित भगवा रंग आदि की मांग अधिक है। 1700 रुपये तक की पिचकारी हमारे पास उपलब्ध हैं। - सुमित अग्रवाल, घंटाघर
विज्ञापन
विज्ञापन







इस बार होली पर कुछ नए तरीके की पिचकारी के अलावा पटाखा रंग भी आए हैं। आसमानी शॉट्स की मांग अधिक है। अच्छा कारोबार होने की उम्मीद है। - योगेश वार्ष्णेय, रेलवे रोड
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed