{"_id":"6830b93d9371c2e3910f73f5","slug":"there-was-pain-in-the-stomach-the-woman-died-within-a-few-hours-etah-news-c-163-1-eta1004-133952-2025-05-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: पेट में उठा दर्द, कुछ घंटों में महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: पेट में उठा दर्द, कुछ घंटों में महिला की मौत
Fri, 23 May 2025 11:36 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Fri, 23 May 2025 11:36 PM IST
विज्ञापन
एटा। मेडिकल कॉलेज में गर्मी की वजह से कई मरीज पेट रोगों की समस्या के आ रहे हैं। बृहस्पतिवार को मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में एक महिला को भर्ती किया गया, जिसके पेट में दर्द उठने पर कुछ घंटे बाद मौत हो गई।
जयवीर सिंह निवासी अल्हैपुर थाना गंजडुंडवारा जिला कासगंज ने शुक्रवार को बताया कि पत्नी पुष्पा देवी (50) को बृहस्पतिवार की दोपहर बाद करीब 3 बजे अचानक पेट दर्द उठा। जिन्हें पटियाली गेट स्थित एक चिकित्सक को दिखाया। चिकित्सक ने पेट में सूजन और संक्रमण बताकर दवा दे दी। एक घंटे बाद फिर से दर्द उठने लगा। जिसके बाद पत्नी को मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में लेकर पहुंचा।
यहां चिकित्सकों ने भर्ती कर उपचार देना शुरू कर दिया। रात करीब ढाई बजे पुष्पा को फिर से पेट में दर्द उठने लगा। साथ ही ब्लड प्रेशर कम होने लगा। हालात गंभीर होने पर चिकित्सकों ने महिला को आगरा के लिए रेफर कर दिया। पति पुष्पा को लेकर शहर के आगरा रोड पर पहुंचा ही था, तभी उसने दम तोड़ दिया। उसके बाद पुष्पा को फिर से इमरजेंसी लाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। संवाद