फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   There was lathicharge and shooting on Ateva officials.

Etah News: अटेवा पदाधिकारियों पर लाठीचार्ज की हुई शूटिंग

Sun, 04 Aug 2024 11:45 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Sun, 04 Aug 2024 11:45 PM IST
विज्ञापन
There was lathicharge and shooting on Ateva officials.
एटा। पुरानी पेंशन की बहाली सहित निजीकरण का विरोध अटेवा संगठन कर रहा है। यह लड़ाई 11 वर्षों से लड़ी जा रही है। रविवार को जिले में पहुंचे संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय बंधु ने यह बात कही। इस दौरान अटेवा के संघर्षों पर बन रही डॉक्यूमेंट्री जनक्रांति के लिए यहां पदाधिकारियों पर हुए लाठी चार्ज की शूटिंग की गई।
विज्ञापन




शहर के बीपीएस कॉलेज में रविवार को अटेवा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पहुंचे। उन्होंने फर्रुखाबाद, हाथरस, कासगंज, फिरोजाबाद, अलीगढ़ सहित जनपद के पदाधिकारियों के साथ बैठक की। कहा कि सभी पदाधिकारियों को 25-25 सदस्य बनाने की जिम्मेदारी दी जा रही है। संगठन जिस विजन को लेकर चल रहा है वो प्रदेश में परिवर्तन का कार्य करेगा। अटेवा एक ऐसा संगठन है जो निजीकरण की लड़ाई को लड़ रहा है। पेंशन बहाल होने से ही काम नहीं चलेगा। संविदा और आउटसोर्सिंग को भी हटाना है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि रेलवे के कर्मचारी भी संगठन जुड़ रहे हैं। जल्द ही 18 जोन कमेटियां बनाई जाएंगी। उन्होंने 26 सितंबर को प्रदेश भर के जिला मुख्यालयों पर एनपीएस, निजीकरण का हवन कराने की बात कही। बैठक के बाद संगठन के संघर्षों पर बन रही डॉक्यूमेंटी की शूटिंग की गई। इसमें महिला व पुरुष पदाधिकारियों ने पुलिस की भूमिका निभाई। 2016 में विधानसभा घेराव के समय हुए लाठी चार्ज को शूट किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शूटिंग के बारे में राष्ट्रीय अध्यक्ष ने बताया कि प्रदेश के 10 जनपदों में यह शूट की गई है। एटा भी इसमें शामिल था, तो यहां भी शूट हो रही है। प्रदेश महामंत्री नीरज पति त्रिपाठी, कोषाध्यक्ष विक्रमादित्य मौर्य, संगठन मंत्री रजत प्रकाश, जिला संयोजक लखनऊ सुनील सहित जिलाध्यक्ष ओमेंद्र सिंह यादव, मनोज यादव, शौर्या मिश्रा आदि पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed